Bihar AEDO Recruitment 2025: आज है रजिस्ट्रेशन का आख़िरी दिन

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बढ़िया अवसर है। Bihar AEDO Recruitment 2025 के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Education Development Officer) के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और आज आवेदन करने का अंतिम दिन है। इसलिए जिन छात्रों ने अभी आवेदन नहीं किया तुरंत करें।

इसे भी पढे ! OTET Admit Card 2025: ओडिशा टीईटी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AEDO पद क्या होता है?

AEDO मतलब Assistant Education Development Officer, जो जिले और ब्लॉक स्तर पर शिक्षा योजनाओं की मॉनिटरिंग, स्कूलों के विकास कार्यों की देखरेख और गुणवत्ता सुधार से जुड़े कामों को संभालते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar AEDO Recruitment 2025
Bihar AEDO Recruitment 2025

कौन कर सकते हैं अप्लाई

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, सामान्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले Official वेबसाइट – bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  2. “Bihar AEDO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें
  4. आवश्यक दस्तावेज़ को अपलोड करें
  5. फॉर्म फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
Bihar AEDO Recruitment 2025
Bihar AEDO Recruitment 2025

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar AEDO Recruitment 2025 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है जो शिक्षा विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इसलिए तुरंत अफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भरें और इस अवसर को हाथ से न जाने दें। ऐसी और भी जरूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद !

Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, ऐसे करें अप्लाई

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment