CAT Result 2025 जारी आज: शाम 6 बजे से IIM स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक

Common Admission Test (CAT) 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। Indian Institute Of Management (IIM) की ओर से CAT Result 2025 आज जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार शाम 6 बजे के बाद अपना CAT स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CAT परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित MBA प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके माध्यम से IIMs सहित देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला मिलता है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी समझते हैं की रिजल्ट कब और कहाँ जारी होगा तथा रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CAT Result 2025 कब और कहां जारी होगा?

CAT Result 2025 को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर आज ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा, किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाता है। इसीलिए आप सभी उम्मीदवारों से यही सलाह है की रिजल्ट लाइव होने के बाद अपना रिजल्ट CAT के आधिकारिक वेबसाईट से डाउनलोड कर लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CAT Result 2025
CAT Result 2025

CAT Scorecard 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?

CAT स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होंगी, जैसे:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • CAT 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर
  • सेक्शन-वाइज स्कोर (VARC, DILR, QA)
  • सेक्शनल परसेंटाइल
  • ओवरऑल स्कोर और परसेंटाइल
  • परीक्षा सत्र (Slot)

CAT Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आज यानि 24 December, 2025 को CAT का रिजल्ट जारी होगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CAT Result 2025 / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना User ID और Password दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद CAT Scorecard स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

CAT Result 2025 के बाद आगे क्या?

CAT रिजल्ट जारी होने के बाद IIMs और अन्य मैनेजमेंट संस्थान कट-ऑफ और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। जिन उम्मीदवारों का परसेंटाइल कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक होगा, उन्हें:

  • WAT (Written Ability Test)
  • GD (Group Discussion)
  • PI (Personal Interview)

के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान दें हर IIM की चयन प्रक्रिया और वेटेज अलग-अलग होती है।

CAT 2025 से किन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन?

CAT स्कोर के आधार पर उम्मीदवार निम्न संस्थानों में एडमिशन के लिए योग्य होते हैं:

  • IIM Ahmedabad, Bangalore, Calcutta
  • नए और Baby IIMs
  • FMS Delhi
  • SPJIMR Mumbai
  • MDI Gurgaon
  • IMT, IITs और अन्य टॉप B-Schools
CAT Result 2025
CAT Result 2025

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

CAT Result 2025 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर और परसेंटाइल को ध्यान से चेक करें। साथ ही जिन कॉलेजों में आवेदन करना है, उनकी कट-ऑफ, चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथियों पर नजर बनाए रखें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. CAT Result 2025 कब जारी होगा?

CAT Result 2025 आज 24 December, 2025 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवार शाम 6 बजे के बाद अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

2. CAT Scorecard 2025 कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना CAT Scorecard 2025 केवल आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए User ID और Password की जरूरत होगी।

3. CAT स्कोरकार्ड 2025 में कौन-सी जानकारी होगी?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज स्कोर, सेक्शनल और ओवरऑल परसेंटाइल, परीक्षा सत्र और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होंगे।

4. CAT 2025 स्कोर कितने समय तक मान्य रहेगा?

CAT 2025 का स्कोर केवल एक शैक्षणिक सत्र (2025–26) के लिए मान्य रहेगा। अगले वर्ष के एडमिशन के लिए नया CAT स्कोर जरूरी होगा।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment