31 मार्च तक मनरेगा के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश, 1 अप्रैल से शुरू होगी जी-राम-जी योजना

सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) से जुड़े सभी लंबित कार्यों को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले सभी स्वीकृत कार्यों को पूरा कर लिया जाए, ताकि मजदूरों को समय पर भुगतान मिल सके और नई योजनाओं की शुरुआत बिना रुकावट हो सके।

इसे भी पढे ! GATE 2026 Admit Card: जल्द एक्टिव होगा आईआईटी गेट एडमिट कार्ड लिंक

31 मार्च तक क्यों जरूरी है मनरेगा के काम पूरे करना?

इसके तहत प्राकृतिक आपदाओं, असाधारण परिस्थिति के दौरान ससमय प्रतिक्रिया व राहत देने के लिए विशेष छूट मिलेगी। साथ ही निर्धारित समय के भीतर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का अनिवार्य भुगतान करने की भी व्यवस्था सरकार ने की है। वर्तमान में सिकटी प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत 75 हजार 352 श्रमिक पंजीकृत हैं। जिनमें मात्र 28 हजार 306 श्रमिक हीं एक्टिव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
मनरेगा
मनरेगा

मजदूरों को मिलेगा समय पर भुगतान

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 19 लाख 80 हजार वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 15 लाख 77 हजार दिवस कार्य मुहैया कराया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16 लाख 44 हजार वार्षिक मानव दिवस का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 12 लाख 41 हजार दिवस कार्य मजदूरों को मुहैया कराया गया।

मनरेगा पीओ अफरोज अहमद ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर भीबी जी राम जी की जानकारी से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इसमें ग्रामीण, मजदूर, महिलाएं, एससी-एसटी परिवार व कमजोर समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को अब 125 दिन रोजगार दिया जाएगा। कृषि के दौरान कार्य बंद रहेगा।

1 अप्रैल से शुरू होगी जी-राम-जी योजना

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल से “जी-राम-जी योजना” की शुरुआत की जाएगी। यह योजना ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लाई जा रही है।

पैरामीटरमनरेगाजी राम जी
प्रकारमनरेगाजी राम जी
कार्य100125
कार्य अवधि12 महीना10 महीना

जी-राम-जी योजना से क्या होगा फायदा?

इस नई योजना के तहत:

  • ग्रामीण क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • गांवों में सड़क, जल संरक्षण, तालाब, नाली और अन्य विकास कार्य होंगे
  • स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में काम मिलेगा
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

विधवा, वृद्ध और विकलांग पेंशन 2026: ₹10,000 पेंशन की सच्चाई

मनरेगा
मनरेगा

FAQs

1. 31 मार्च की डेडलाइन क्यों तय की गई है?

वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले काम पूरे करने और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए यह डेडलाइन तय की गई है।

2. 1 अप्रैल से कौन-सी नई योजना शुरू होगी?

1 अप्रैल से “जी-राम-जी योजना” की शुरुआत की जाएगी, जो ग्रामीण विकास और रोजगार से जुड़ी होगी।

3. क्या मनरेगा के नए कार्य अभी शुरू होंगे?

नहीं, फिलहाल लंबित कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया है। नए कार्य 1 अप्रैल के बाद शुरू होंगे।

4. मनरेगा और जी-राम-जी योजना का उद्देश्य क्या है?

दोनों योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार बढ़ाना, समय पर भुगतान करना और गांवों का विकास करना है।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment