रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 योग्यता, आयु सीमा और नियम

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए योग्यता से जुड़ी जानकारी जानना बहुत जरूरी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न लेवल-1 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले आप इससे सम्बंधित नीचे दिए हुए पूरी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।

अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन से पहले योग्यता, आयु सीमा और शैक्षणिक शर्तें जरूर समझ लें। उसके बाद ही इस भर्ती के लिए आवेदन करें।

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 क्या है?

रेलवे ग्रुप D भर्ती भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की जाती है। इसके तहत ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, पॉइंट्समैन और अन्य लेवल-1 पदों पर भर्ती होती है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका मानी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 योग्यता
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 योग्यता

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 शैक्षणिक योग्यता

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार को नीचे दी गई योग्यता पूरी करनी होती है:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • या ITI पास उम्मीदवार भी पात्र होते हैं
  • NAC (National Apprenticeship Certificate) धारक भी आवेदन कर सकते हैं

बिना 10वीं पास किए आवेदन मान्य नहीं होगा। इसमे आवेदन करने के लिए कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2025 Out: एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 हॉल टिकट जारी, यहां से करें डाउनलोड

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु तय सीमा में होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के अनुसार होगी।

रेलवे ग्रुप D आयु में छूट (आरक्षण)

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाती है:

  • OBC: 3 वर्ष
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष तक
  • Ex-Servicemen: नियम अनुसार

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 शारीरिक योग्यता

RRB ग्रुप D पदों के लिए शारीरिक दक्षता बहुत जरूरी है। चयन प्रक्रिया में Physical Efficiency Test (PET) शामिल होता है। जिसमे पुरुषों के लिए अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है तथा महिलाओं के लिए अलग।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • 35 किलो वजन 100 मीटर दूरी तक 2 मिनट में उठाना
  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • 20 किलो वजन 100 मीटर दूरी तक 2 मिनट में उठाना
  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए गए चरणों के आधार पर होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल टेस्ट

इसमे सभी चरण को पास करना अनिवार्य होता है। उसके बाद ही आपका चयन किया जाता है।

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?

  • भारत का नागरिक
  • 10वीं पास उम्मीदवार
  • निर्धारित आयु सीमा में होना जरूरी
  • शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए

इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 योग्यता
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 योग्यता

आवेदन से पहले जरूरी सलाह

  • नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • योग्यता पूरी न होने पर आवेदन न करें
  • दस्तावेज पहले से तैयार रखें
  • PET की तैयारी अभी से शुरू करें

FAQs

Q1. रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा ITI या NAC सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होते हैं।

Q2. रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 में आयु सीमा कितनी तय की गई है?

इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी जाती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाती है।

Q3. क्या महिला उम्मीदवार रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हां, महिला उम्मीदवार पूरी तरह पात्र हैं। उनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के मानदंड पुरुष उम्मीदवारों से अलग और थोड़े आसान रखे जाते हैं।

Q4. रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 में फिजिकल टेस्ट क्यों जरूरी होता है?

ग्रुप D पदों में ट्रैक मेंटेनेंस और फील्ड वर्क शामिल होता है। इसलिए उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता जांचने के लिए Physical Efficiency Test (PET) लिया जाता है।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: युवाओं को नया अवसर

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment