Railway NTPC Recruitment 2025: आवेदन का आखिरी मौका, आज ही करें फॉर्म भरना
भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। Railway NTPC Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्पष्ट किया है कि एनटीपीसी यानी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी की वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है।
अगर आप रेलवे में एक स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल मिस न करें। इस भर्ती में ग्रेजुएट और 12वीं पास दोनों उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं।

RRB NTPC Vacancy 2025 में क्या-क्या पद हैं?
Railway NTPC Recruitment 2025 के अंतर्गत रेलवे कई कैटेगरी के नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती करता है, जिनमें शामिल हैं:
- Junior Clerk cum Typist
- Accounts Clerk cum Typist
- Junior Time Keeper
- Trains Clerk
- Commercial cum Ticket Clerk
- Traffic Assistant
- Goods Guard
- Senior Commercial cum Ticket Clerk
- Senior Clerk cum Typist
- Junior Account Assistant
Railway NTPC Recruitment 2025: जरूरी तिथि (Important Dates)
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद | ट्रैफिक असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क,कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट |
| वैकेंसी | 3050 |
| विज्ञापन संख्या | CEN No. 07/2025 (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी- 12वीं लेवल अंडर ग्रेजुएट) |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 28 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ने के बाद | 04 दिसंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क में भुगतान करने की अंतिम तिथि | 06 दिसंबर 2025 |
| आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथियां | 07 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| एज लिमिट | 18-30 वर्ष तक। 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्र की गणना |
| सैलरी | 19900-25500 रुपये तक पदानुसार बेसिक सैलरी। |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (सीबीटी-1, सीबीटी-2) |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | RRB NTPC UG Recruitment 2025 Notification PDF |
| आवेदन करने का लिंक | RRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 Apply Online |
| लास्ट डेट आगे बढ़ने का नोटिस | RRB NTPC UG Vacancy 2025 Last Date Extended Notice |
- आवेदन की शुरुआत — नवंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि — RRB द्वारा बढ़ाए जाने के बाद नई अंतिम तिथि अपडेटेड है
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि — अंतिम तिथि तक
- एडमिट कार्ड — परीक्षा से 10 दिन पहले
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
1. शैक्षणिक योग्यता
- Undergraduate पद: कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
- Graduate पद: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
2. आयु सीमा
- Undergraduate पद: 18 से 30 वर्ष तक रखी गयी है।
- Graduate पद: 18 से 33 वर्ष तक और (आरक्षण के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।)

Railway NTPC Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
रेलवे ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह आसान कर दिया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:
- इसके लिए आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://indianrailways.gov.in
- आपको अपने अकॉर्डिंग RRB Zone का चयन करें—जैसे की RRB Patna, RRB Allahabad, RRB Delhi आदि।
- Railway NTPC Recruitment 2025 वाली लिंक पर क्लिक करें।
- अगर पहले से रजिस्ट्रेशन है तो लॉगिन करिये और नहीं है, तो रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर व ईमेल वेरिफाई करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
- फीस सबमिट करिये और आवेदन फाइनल करें।
- आवेदन का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें आगे फ्यूचर के लिए।
Conclusion:
Railway NTPC Recruitment 2025 उन युवाओं के लिए ये सुनहरा अवसर है जो एक सुरक्षित और सम्मानित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अब बहुत पास है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे तुरंत फॉर्म भर लें। रेलवे हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देता है, इसलिए यह मौका बिल्कुल नहीं गंवाना चाहिए।
इसे भी पढ़े: CGPSC PCS 2025: आवेदन शुरू — ग्रेजुएट अभ्यर्थी अब तक करें फॉर्म, सुनहरा मौका






