RBI Internship 2025 Application: आरबीआई इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा, 15 दिसंबर तक भरें फॉर्म

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने RBI Internship 2025 Application के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। देश के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान में काम करने का मौका उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो बैंकिंग, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और रिसर्च सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, साथ ही उन्हें ऐसे माहौल में काम करने का अनुभव मिलेगा जो भारत की आर्थिक नीतियों और वित्तीय ढाँचे का आधार है। आरबीआई अपनी इंटर्नशिप को सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं बल्कि एक करियर-बिल्डिंग प्लेटफॉर्म मानता है, जहाँ युवा प्रतिभाएं देश की आर्थिक प्रक्रियाओं के साथ वास्तविक रूप से जुड़ती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBI Internship 2025 Application क्यों है खास?

  • देश की सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्था में इंटर्नशिप करने को
  • स्टाइपेंड के साथ प्रैक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस का मौका
  • बैंकिंग, रिसर्च और इकोनॉमिक एनालिसिस का मौका मिलेगा
  • शीर्ष लेवल के अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों के साथ काम
  • रिज़्यूमे को मजबूत बनाता है
  • भविष्य में RBI Recruitment में भी बढ़त मिलती है

RBI Summer Internship 2025: जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकायभारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
इंटर्नशिपसमर इंटर्नशिप (Summer Placements)
ऑफिशियल वेबसाइटopportunities.rbi.org.in
आवेदन शुरू होने की तारीख15 अक्टूबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख15 दिसंबर 2025
सीटें125
चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू
इंटर्नशिप की अवधि3 महीने (अप्रैल से जुलाई)
स्टाइपेंड20,000 रुपये प्रति माह
आरबीआई समर इंटर्नशिप में आवेदन करने का लिंकRBI Summer Internship 2025 Apply Online
आवेदन शुल्कनिशुल्क यानी कोई फीस नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार Economics / Finance / Banking / Statistics / Data Science / Public Policy / Law जैसे विषयों में
    Post-Graduation, PhD, या Research Program कर रहे हों। न्यूनतम 60% अंक आवश्यक (कुछ प्रोग्राम के लिए रिलैक्सेशन हो सकता है)।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

उम्मीदवार आसानी से RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:

  1. उम्मीदवार को RBI की वेबसाइट पर rbi.org.in जाना है
  2. अब उनको “Opportunities” सेक्शन में क्लिक करे।
  3. Internship 2025 Program पर क्लिक करें।
  4. आपको Summer Placement के भीतर इंटर्नशिप से जुड़ी सभी डिटेल्स दिख जाएंगी।
  5. यहां पर उम्मीदवार को ONLINE APPLICATION FOR RBI SUMMER INTERNSHIP SCHEME के पूरा फॉर्म खुला नजर आएगा।
  6. अपनी जानकारी भरना शुरू करें- नाम, शहर, पिन कोड, नंबर, ईमेल, आईडी की डिटेल्स भर दें।
  7. सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  8. Form सबमिट करें और उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें।

निष्कर्ष:

RBI Internship 2025 Application उन छात्रों के लिए एक असाधारण अवसर है जो वित्त, बैंकिंग, रिसर्च और पॉलिसी मेकिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस इंटर्नशिप से उम्मीदवारों को केवल स्टाइपेंड ही नहीं बल्कि RBI जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का वास्तविक अनुभव भी मिलेगा, जो उनके भविष्य को एक अलग दिशा दे सकता है।

इसे भी पढ़े: SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के 25,487 पदों पर रिक्तियां जारी, नोटिफिकेशन जल्द


At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment