SSC JE 2025 Slot Booking: एसएससी ने जेई भर्ती में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को स्लॉट बुक करने की अनुमति दी है। नया नोटिस जारी हुआ है। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना परीक्षा केंद्र और समय स्लॉट चुन सकते हैं। आयोग ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर साझा की है।
SSC JE 2025 Slot Booking क्या है?
SSC JE Slot Booking में उम्मीदवार खुद ही परीक्षा की तारीख, समय और स्थान (exam center) का चयन कर सकते हैं।पहले आयोग खुद केंद्र allot करता था, पर इस बार परीक्षा की पारदर्शिता और सुविधा को बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को खुद विकल्प चुनने की अनुमति दी गई है।

SSC JE 2025 Slot Selection
SSC ने JE भर्ती परीक्षा के लिए 10 नवंबर 2025 से स्लॉट चयन प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिसकी अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 निर्धारित है। अंतिम समय से पहले उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख, शहर और शिफ्ट खुद ही चुन सकते हैं। सही समय पर स्लॉट बुकिंग करना आवश्यक है, क्योंकि एक बार सबमिट हो जाने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
SSC JE 2025 Slot Booking कैसे करें?
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
उम्मीदवार को ssc.gov.in वेबसाइट पर जाना है और वहां होमपेज पर Candidate Login पर क्लिक करें। वो लॉगिन के बाद “SSC JE 2025 Slot Booking” लिंक को खोलें। अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र, तारीख और टाइम स्लॉट सेलेक्ट कर ले । सभी जानकारी सही से देखने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। स्लॉट बुकिंग जब पूरी हो जाये तो उसकी एक कॉपी या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख ले ।

निष्कर्ष:
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC JE 2025 Slot Booking प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले की एक बेहद अहम स्टेप है।
अगर आपने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किया है, तो देर न करें — तुरंत ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करें और अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र और समय स्लॉट का चयन करें।
इसे भी पढ़े: WB Constable Admit Card 2025 जारी: लिखित परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें wbpolice.gov.in से






