उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board परीक्षा 2026 के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की फाइनल परीक्षा लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र अबकी बार 2026 में बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवार हैं वे अब अपना परीक्षा केंद्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हर साल लाखों विद्यार्थी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से होना बहुत जरूरी होता है, ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। अगर आपको अपने परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी मिल गई है तो एक बार आप अपने परीक्षा केंद्र में विजिट कर लें, ताकि परीक्षा के दिन विलंब न हो।
UP Board Center List 2026 किस प्रकार जरूरी है?
परीक्षा केंद्र सूची से छात्रों को यह पता चलता है कि उनकी परीक्षा किस स्कूल या कॉलेज में होगी। कई बार परीक्षा केंद्र छात्रों के अपने स्कूल से अलग होते हैं, इसलिए पहले से जानकारी होना जरूरी होता है। जिससे छात्र समय से अपने -अपने परीक्षा केंद्र पहुँच सकें।
सेंटर लिस्ट जारी होने के बाद स्कूल भी छात्रों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी दिशा-निर्देश देना शुरू कर देते हैं। इससे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रहती।

UP Board हाई स्कूल और इंटर परीक्षा 2026 का आयोजन
UP Board हर साल कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करता है। परीक्षा की जिम्मेदारी बोर्ड द्वारा नियुक्त केंद्र व्यवस्थापकों को दी जाती है।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों का चयन सख्त नियमों के तहत किया जाता है। यही कारण है कि फाइनल सेंटर लिस्ट जारी होने में समय लगता है। और परीक्षा केंद्र को आपके स्कूल से काफी दूर निर्धारित किया जाता है।
CTET 2026 फॉर्म लास्ट डेट आज, फरवरी परीक्षा के लिए करें आवेदन
UP Board Center List 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सेंटर लिस्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Center List 2026” से जुड़ा लिंक खोजें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) और जिला चुनें
- PDF फाइल डाउनलोड करें।
- उसमें अपने स्कूल या विषय से जुड़ी जानकारी चेक करें।
- डाउनलोड की गई PDF को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
क्या छात्रों को अलग से एडमिट कार्ड में सेंटर मिलेगा?
हां, परीक्षा केंद्र की अंतिम और व्यक्तिगत जानकारी UP Board Admit Card 2026 पर दी जाएगी। सेंटर लिस्ट से केवल यह पता चलता है कि किस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए जाते हैं।
अगर सेंटर दूर हो तो क्या करें?
अगर किसी छात्र का परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर पड़ता है, तो उसे पहले से यात्रा की योजना बना लेनी चाहिए। परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का स्थान देख लेना फायदेमंद रहता है।
ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना होता है। समय से पहले पहुंचना छात्रों के लिए बेहतर होता है।

UP Board Center List 2026 से जुड़ी जरूरी बातें
- सेंटर लिस्ट फाइनल होती है, इसमें बदलाव नहीं किया जाता
- परीक्षा उसी केंद्र पर होगी जो एडमिट कार्ड में लिखा होगा
- किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
- केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करें
UP Board Center List 2026 – FAQs
Q1. UP Board Center List 2026 क्या है?
UP Board Center List 2026 वह सूची है जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तय किए गए सभी परीक्षा केंद्रों की जानकारी दी गई है। इसमें स्कूल का नाम, केंद्र कोड और परीक्षा स्थल शामिल होता है।
Q2. UP Board Center List 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Center List 2026” लिंक पर क्लिक करें। कक्षा और जिला चुनने के बाद PDF डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र की जानकारी देखें।
Q3. क्या सेंटर लिस्ट से एडमिट कार्ड का पता चलता है?
सेंटर लिस्ट से केवल परीक्षा केंद्र का नाम और स्थान पता चलता है। व्यक्तिगत विवरण और रोल नंबर एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होंगे।
Q4. UP Board Center List 2026 जारी होने के बाद बदलाव संभव है?
सेंटर लिस्ट फाइनल होती है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता। केवल एडमिट कार्ड जारी होने पर अंतिम परीक्षा केंद्र की पुष्टि होती है।






