UP LT Grade Admit Card 2025 download: परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार तुरंत करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने आखिरकार UP LT Grade Teacher परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल डालकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, इसलिए आयोग ने सभी छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा दिन से पहले उसे ध्यान से चेक करने की सलाह दी है।

कब होगी परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक एलटी ग्रेड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 और 17, 18, 24, 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि अभी एडमिट कार्ड केवल 6 एवं 7 दिसंबर की परीक्षा के लिए जारी हुए हैं, अन्य डेट्स की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किये जायेंगे।
UP LT Grade Admit Card 2025 Download कैसे करें?
- सबसे पहले तो आपको UPPSC की आधिकारिक वेब https://uppsc.up.nic.in पर जाये।
- होम पेज पर जा के Admit Card – LT Grade Teacher Exam 2025 इस लिंक पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भरना है।
- अब आपको जिस भी सब्जेक्ट के लिए एडमिड कार्ड डाउनलोड करना चाहते है वह पर क्लिक करे।
- नए पेज पर कैंडिडेट OTR नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर सेलेक्ट करके कैप्चा कोड भरकर Download Admit Card पर क्लिक करें।
- एडमिड कार्ड का प्रिंट डोनलोड कर के उसका प्रिंट अपने पास रख ले।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा?
अगर आपको डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है, तो ये उपाय अपनाएं:
- किसी दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करें
- मोबाइल इंटरनेट की जगह WiFi या तेज नेटवर्क से ट्राई करें
- ब्राउज़र कैश क्लीयर करें
- रात में सर्वर व्यस्त होने पर सुबह ट्राई करें

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा वाले दिन हल्का भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएँ। समय से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचें। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो ID जरूर रखें। बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।
Conclusion:
UP LT Grade Admit Card 2025 का जारी होना लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। अब सभी छात्रों को बिना देरी किए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए क्योंकि अक्सर आखिरी दिनों में सर्वर स्लो हो जाता है। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड की सभी जानकारियाँ ध्यान से चेक करें और आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें।
इसे भी पढ़े: RRB Group D Exam 2025 Guidelines – एग्जाम पैटर्न, महत्वपूर्ण निर्देश और तैयारी टिप्स






