7 जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती का मौका, उत्तराखंड में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

देश की सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 7 जिलों के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस रैली के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन अग्निवीर योजना के तहत किया जाएगा।

इसे भी पढे ! HTET 2025: हरियाणा टीईटी में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

किन जिलों के युवा ले सकते हैं भाग?

बताया गया कि इस भर्ती में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी सीईई 2025 उत्तीर्ण कर लिया है। यह भर्ती सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के पात्र उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिले शामिल हैं। इन जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं के भर्ती में भाग लेने की संभावना है।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली

अग्निवीर भर्ती रैली में कौन-कौन से पद होंगे?

इस रैली के माध्यम से युवाओं का चयन निम्न पदों के लिए किया जाएगा:

  • अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
  • अग्निवीर (टेक्निकल)
  • अग्निवीर (ट्रेड्समैन)
  • अग्निवीर (क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल)

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कोटद्वार के प्रभारी उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि जनवरी माह में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती को लेकर आज की बैठक में सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई है। संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर अपनी प्रगति की रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।  

भर्ती रैली में कैसे करें शामिल होने की तैयारी?

भर्ती रैली में सफलता के लिए युवाओं को:

  • फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें
  • दौड़, पुशअप, सिटअप की नियमित प्रैक्टिस करें
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें
  • भर्ती से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ें

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

अग्निवीर योजना युवाओं को:

  • भारतीय सेना में सेवा का अवसर
  • आकर्षक वेतन और भत्ते
  • ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट
  • भविष्य के लिए अनुभव और पहचान

UPMSP Final Exam Center List 2026 जारी, 10वीं-12वीं सेंटर PDF डाउनलोड

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली

उत्तराखंड अग्निवीर भर्ती रैली – FAQs

Q1. उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली किसके लिए आयोजित की जा रही है?

यह भर्ती रैली उत्तराखंड के 7 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है, जो भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं।

Q2. भर्ती रैली में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट ले जाने होंगे?

एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होंगे।

Q3. भर्ती रैली में भाग लेने के लिए क्या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

हां, उम्मीदवारों को पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment