योगी सरकार ने किसानों को दीं ऐतिहासिक सौगातें, पहली बार खेती को तकनीक से जोड़ा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। पहली बार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ाने, लागत घटाने और खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में मजबूत पहल हुई है। सरकार का यह फैसला आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ो ! IB JIO Tech Result 2026: सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव टियर-1 रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

एलडीबी से महज छह फीसदी पर मिलेगा लोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत 21 दिसंबर को लघु व सीमांत किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों को यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से महज छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। अभी तक किसानों को इस बैंक से 11.50 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलता था। ब्याज की शेष धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी।   

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
योगी सरकार
योगी सरकार

गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

योगी सरकार ने एक बार फिर गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया। योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की। अगेती गन्ना प्रजाति का मूल्य 400 रुपये प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 390 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया। इस वृद्धि से गन्ना किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा। योगी सरकार के कार्यकाल में यह चौथी बार है, जब गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय न केवल गन्ना किसानों की आमदनी में वृद्धि करेगा, बल्कि प्रदेश के ग्रामीण अर्थतंत्र में नई ऊर्जा भी भरेगा।

किसानों में दिखा उत्साह

इस ऐतिहासिक पहल के बाद किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर तकनीक सही तरीके से जमीन तक पहुंची, तो खेती फिर से लाभ का व्यवसाय बन सकती है।

अनुदान पर किसानों को बीज वितरित करा रही योगी सरकार 

योगी सरकार का लागत कम और उत्पादन अधिक पर जोर है। किसानों के उत्पादन व आय में वृद्धि करने के लिए तत्पर कृषि विभाग ने 2025-26 में खरीफ में 1.23 लाख कुंतल व रबी में 10.08 लाख (कुल 11.31 लाख कुंतल) बीज अनुदान पर वितरित किया। पिछले वर्ष (2024-25) की अपेक्षा इस वर्ष में अब तक 2.61 लाख कुंतल अधिक बीज अनुदान पर वितरित किया गया। 2025-26 में दलहन, तिलहन व श्रीअन्न के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार द्वारा 10.11 लाख बीज मिनीकिट (34703 कुंतल) किसानों को निःशुल्क वितरित किया गया। केंद्र सरकार के सहयोग से दलहनी फसलों के 2.43 लाख बीज मिनीकिट (18833 कुंतल) किसानों को निःशुल्क वितरित किया गया।   

योगी सरकार का कृषि यंत्र वितरण पर भी जोर

योगी सरकार किसानों को खेती के लिए कृषि यंत्र भी वितरित करती है। 2017-18 से 2024-25 तक 2.31 लाख उन्नत कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। 8405 कस्टम हायरिंग सेंटर व 7351 फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हुई। 2025-26 में नवंबर माह तक 9308 कृषि यंत्र व 83 फार्म मशीनरी बैंक के बिल पोर्टल पर अपलोड हुए।

योगी सरकार
योगी सरकार

India Post Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती, शुरुआती सैलरी ₹19,900

FAQs

Q1. खेती में किन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा?

ड्रोन तकनीक, मोबाइल ऐप, मौसम की जानकारी, मिट्टी परीक्षण और ऑनलाइन फसल सलाह जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Q2. क्या छोटे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा?

हां, यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Q3 . क्या खेती में ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षित है?

हां, सरकार की निगरानी में प्रशिक्षित लोगों द्वारा ड्रोन का उपयोग किया जाएगा, जिससे खेती सुरक्षित और प्रभावी होगी।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment