8th Pay Commission Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी उम्मीद

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8th Pay Commission Salary Hike को लेकर चर्चा तेज हो गई है। महंगाई बढ़ने के चलते लंबे समय से नए वेतन आयोग की मांग की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग से सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढे ! Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश

8वां वेतन आयोग कब तक लागू हो सकता है?

सातवें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने की तारीख तय है, लेकिन आठवें वेतन आयोग को लागू करने की सटीक तारीख पर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया गया है। पिछला रिकॉर्ड देखें तो वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार को उसे लागू करने में आमतौर पर 3 से 6 महीने का वक्त लगता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस टाइमलाइन को ध्यान में रखें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 के अंत या फिर 2028 की शुरुआत में लागू की जा सकती हैं यानी जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद अब कमजोर पड़ती दिख रही है और देरी की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

8th Pay Commission Salary Hike
8th Pay Commission Salary Hike

संभावित 8th Pay Commission Salary Chart

वर्तमान बेसिक सैलरीसंभावित नई बेसिक सैलरी
₹18,000₹45,000 – ₹50,000
₹25,500₹63,000 – ₹71,000
₹35,400₹88,000 – ₹99,000
₹56,100₹1,40,000 तक

8th Pay Commission में एरियर कितना मिल सकता है?

कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ोतरी से ज्यादा आकर्षण एरियर को लेकर है। अगर आठवां वेतन आयोग जनवरी 2028 में लागू होता है और इसकी सिफारिशें जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाती हैं, तो कर्मचारियों को पूरे 24 महीने का एरियर मिलेगा।

ऊपर दिए गए उदाहरण के अनुसार, अगर किसी कर्मचारी की सैलरी हर महीने 11,900 रुपये बढ़ती है, तो 24 महीनों का एरियर करीब 2.85 लाख रुपये बनता है। यानी न्यूनतम बेसिक पे पाने वाले कर्मचारी को एकमुश्त लगभग 2.8 से 3 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है। स्वाभाविक है कि जिन कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी ज्यादा है, उनका एरियर भी इससे कहीं ज्यादा होगा।

पेंशनभोगियों को क्या फायदा होगा?

अगर 8वां वेतन आयोग 2028 की शुरुआत में लागू होता है, तो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दोहरा फायदा मिल सकता है। एक तरफ 30–34 प्रतिशत तक की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी, तो दूसरी तरफ करीब दो साल का भारी-भरकम एरियर। हालांकि अंतिम आंकड़े फिटमेंट फैक्टर, भत्तों की संरचना और लागू करने की तारीख पर निर्भर करेंगे।

8th Pay Commission Salary Hike
8th Pay Commission Salary Hike

RSSB VDO Result 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

8th Pay Commission Salary Hike – FAQs

Q1. 8वां वेतन आयोग क्या है?

8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन-भत्तों में संशोधन के लिए गठित किया जाने वाला आयोग है।

Q2. 8th Pay Commission से सैलरी कितनी बढ़ सकती है?

अनुमान के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर बढ़ने पर सैलरी में 25% से 40% तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Q3. न्यूनतम बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है?

वर्तमान ₹18,000 की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹45,000 से ₹50,000 तक जा सकती है (अनुमानित)।

Q4. क्या राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी इसका असर होगा?

केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर वेतन संशोधन कर सकती हैं।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment