PM सूर्यघर योजना 2025: एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य, लेकिन अब तक सिर्फ 13% काम पूरा

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्यघर योजना 2025 (PM Surya Ghar Yojana 2025) की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ती जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्य था कि एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं। लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक सिर्फ 13% घरों में ही सोलर इंस्टॉलेशन का काम पूरा हुआ है। इसलिए सरकार को और नये तरीके लगाने चाहिए सोलर इंस्टॉलेशन के लिए।

इसे भी पढे! Railway Recruitment 2025: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

क्या है पीएम सूर्यघर योजना?

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत वर्ष 2024 में की गई थी। इसका उद्देश्य है कि देश के हर आम परिवार को सौर ऊर्जा (Solar Energy) से बिजली मिले, जिससे बिजली बिलों में कमी आए और पर्यावरण को भी लाभ हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी दे रही है —

  • 1 किलोवाट तक: ₹30,000 तक की सब्सिडी
  • 2 किलोवाट तक: ₹60,000 तक की सब्सिडी
  • 3 किलोवाट या उससे ज्यादा: ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है।
पीएम सूर्यघर योजना 2025
पीएम सूर्यघर योजना 2025

अब तक की प्रगति

  • कुल लक्ष्य: 1 करोड़ घरों पर सोलर इंस्टॉलेशन
  • अब तक पूरा हुआ: सिर्फ 13 लाख घरों पर इंस्टॉलेशन (13%)
  • सबसे ज्यादा इंस्टॉलेशन: गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में
  • सबसे धीमी प्रगति: उत्तर प्रदेश और बिहार में।

गुजरात और केरल सबसे आगे

वहीं, जहां तक सोल एनर्जी की रफ्तार की बात है. इसमें गुजरात और केरल इस दौड़ में सबसे आगे हैं, जहां 65% से ज्यादा कंवर्जन रेशियो (आवेदन से इंस्टॉलेशन तक) देखा गया है। इसका कारण है इन राज्यों का मजबूत सोलर इकोसिस्टम, सक्रिय वेंडर नेटवर्क और उपभोक्ताओं में जागरूकता, लेकिन देश का औसत कंवर्जन रेशियो सिर्फ 22.7% है, यानी चार में से तीन आवेदक अभी भी सोलर पैनल लगवाने में कामयाब नहीं हो पा रहे।

पीएम सूर्यघर योजना 2025
पीएम सूर्यघर योजना 2025

पैसा-तकनीक नहीं, बल्कि जागरूकता की कमी

रिपोर्ट बताती है कि सौर ऊर्जा अपनाने की सबसे बड़ी रुकावट अब धन या तकनीक नहीं, बल्कि जागरूकता की कमी और गलत धारणाएं हैं. कई उपभोक्ता, खासकर ग्रामीण इलाकों में सोलर को महंगा और रखरखाव में जटिल मानते हैं।

JMK रिसर्च के सीनियर कंसल्टेंट प्रभाकर शर्मा कहते हैं, ‘कम जागरूकता और आसान फाइनेंसिंग की कमी अभी भी बड़ी बाधाएं हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सोलर को ‘महंगी तकनीक’ समझते हैं.’

इसके अलावा कठिन लोन प्रक्रिया, शिकायत निवारण पोर्टल की तकनीकी खामियां और बिखरी हुई सप्लाई चेन ने भी रास्ते में रोड़े अटकाए हैं। कई उपभोक्ताओं को सब्सिडी वितरण में देरी, पोर्टल पर डेटा एंट्री की गलतियां या तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


निष्कर्ष (Conclusion)

    पीएम सूर्यघर योजना 2025 देश को “ऊर्जा आत्मनिर्भर” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन इसकी रफ्तार अभी काफी धीमी है। लोगों को भी आगे आकर सोलर पैनल लगवाने चाहिए, इससे न सिर्फ बिजली का बिल घटेगा, और देश की ग्रीन एनर्जी मिशन को भी मजबूती मिलेगी। ऐसी और भी सरकार की योजनाएं जानने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद!

    School Holiday 2025: दिवाली और छठ पर कब रहेंगे स्कूल बंद? जानें यूपी, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों की पूरी लिस्ट

    At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

    Leave a Comment