UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की संशोधित टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड ने जारी की नई डेटशीट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड UP Board Date Sheet 2026 की संशोधित डेटशीट (Revised Time Table) जारी कर दी है। इस बार परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।
छात्र बहुत दिन से परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे, और अब बोर्ड ने सभी विषयों की विस्तृत सूची जारी कर दी है ताकि छात्र अपने अंतिम तैयारी प्लान को मजबूत कर सकें।

परीक्षा की शुरुआत 18 फरवरी से

यूपी बोर्ड के अनुसार, हाई स्कूल (Class 10) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेंगी, जबकि इंटरमीडिएट (Class 12) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेगी ।
परीक्षाएं दो शिफ्टों में कराई जाएगी जिससे की किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो —

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • पहली पाली: सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक

UP Board 10th Date Sheet 2026 (संक्षेप में)

दिनांकविषय
18 फरवरी 2026हिंदी
20 फरवरी 2026गणित
24 फरवरी 2026विज्ञान
27 फरवरी 2026सामाजिक विज्ञान
2 मार्च 2026संस्कृत / कंप्यूटर
6 मार्च 2026अन्य वैकल्पिक विषय

UP Board 12th Date Sheet 2026 (संक्षेप में)

दिनांकविषय
18 फरवरी 2026हिंदी
21 फरवरी 2026अंग्रेज़ी
24 फरवरी 2026भौतिकी / अर्थशास्त्र
28 फरवरी 2026जीवविज्ञान / समाजशास्त्र
4 मार्च 2026रसायन विज्ञान / इतिहास
8 मार्च 2026गणित / भूगोल
12 मार्च 2026अन्य विषय

कहां देखें UP Board Date Sheet 2026

छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपनी कक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। होमपेज पर “Time Table 2026” सेक्शन पर क्लिक करें, “High School” या “Intermediate” लिंक पर जाएं। PDF फाइल डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स लेंगे बोर्ड परीक्षाओं में भाग

यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 2479352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  1. परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र (Admit Card) अपने विद्यालय से प्राप्त कर लें।
  2. परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचे।
  3. मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।
  4. अपने उत्तर पुस्तिका में सही रोल नंबर और विषय कोड अवश्य भरें।
  5. उत्तर पुस्तिका में साफ-सुथरी लिखावट रखें — गलत रोल नंबर से रिजल्ट रद्द हो सकता है।

निष्कर्ष:

UP Board Date Sheet 2026 जारी होने के बाद छात्रों को अब अपनी तैयारी के अंतिम चरण पर ध्यान देना चाहिए।
रिवाइज्ड टाइम टेबल के साथ, बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
अब सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी डेटशीट डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।

इसे भी पढ़े : BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका



At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment