SSC GD Constable Exam 2026 का वेट कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट निकाल दी है। इसलिए युवा अब तैयार हो जाएं उनके लिए यह बढ़िया मौका है सरकारी नौकरी करने का।
इसे भी पढे ! NEET PG Counselling 2025 Round 2 Seat Matrix जारी: AIQ, DNB, Deemed और Central University की सीटें देखें
कुल वैकेंसी (Tentative Vacancies 2026)
SSC ने जारी किए गए डेटा के अनुसार कुल 25,487 पद उपलब्ध हैं। कैटेगरी और फोर्स के अनुसार सीटों की विस्तृत जानकारी SSC की अफिशल वेबसाइट पर अपडेट है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही आने वाला है, जिसमें सभी नियम, योग्यता और परीक्षा तिथियां शामिल होंगी।

SSC GD 2026: जरूरी योग्यताएँ
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बेसिक मानदंड पूरे करने होंगे:
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th (मैट्रिक) पास।
आयु सीमा
- 18 से 23 वर्ष (आरक्षित श्रेणी को नियम अनुसार छूट मिलेगी)।
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
- पुरुषों और महिलाओं के लिए निर्धारित ऊँचाई और शारीरिक मानक।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षाएँ तय नियम अनुसार होंगी।
SSC GD 2026: चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया 4 स्टेप में पूरी होगी:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल टेस्ट (PST/PET)
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वैकेंसी लिस्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले जाएँ Official वेबसाईट पर जाएं: ssc.gov.in
- Latest News सेक्शन में जाएँ।
- “SSC GD Constable 2026 Tentative Vacancies” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें और पोस्ट-वाइज सीटें चेक करें।

निष्कर्ष (Conclusion)
SSC GD Constable Exam 2026 भारतीय युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका है, विशेषकर उन उम्मीदवारों के लिए जो सुरक्षा बलों में करियर बनाना चाहते हैं। जल्द ही नोटिफिकेशन आने वाला है, इसलिए उम्मीदवार तैयारी को तेज कर दें और वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। ऐसी और भी जरूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर दे धन्यवाद !
SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025 जारी, 11 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करें






