अगर आप जानना चाहते हैं कि SIR Draft Voter List 2026 में आपका नाम है या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। चुनाव आयोग द्वारा SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025–26 जारी की जाती है, जिसमें नए वोटरों के नाम जोड़े जाते हैं और गलतियों को सुधारने का मौका दिया जाता है।
इसे भी पढे ! दो शहरों में AI सिटी, ₹3000 करोड़ से डेटा सेंटर: CM योगी ने नए साल 2026 के लिए विकास का रोडमैप किया तय
SIR फॉर्म क्या है इससे क्या होगा लाभ
यह मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से बड़े पैमाने पर चलाया जाने वाला अभियान है ! जिसके तहत घर-घर जाकर सत्यापन करना है ! चुनाव आयोग के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक बिना गलती वाली मतदाता सूची तैयार करना है – जिसमें प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही ढंग से दर्ज हो और कोई भी अपात्र या किसी का नाम दो बार शामिल न हो ! चुनाव आयोग ने पिछली एसआईआर और उसके बाद के अपडेट के आधार पर एक गणना प्रपत्र (ईएफ) तैयार किया है ! ये प्रपत्र बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर पर वितरित किए जाएंगे !

SIR Draft Voter List क्या होती है?
SIR Draft Voter List एक अस्थायी (Draft) मतदाता सूची होती है, जिसे फाइनल लिस्ट जारी करने से पहले प्रकाशित किया जाता है। इस लिस्ट में:
- नए वोटरों के नाम शामिल किए जाते हैं
- गलत नाम, उम्र या पता सुधारने का मौका मिलता है
- नाम कटने या जुड़ने की जानकारी मिलती है
SIR Draft Voter List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?
अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1:
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं
Step 2:
“Search by Name” या “Search by EPIC Number” विकल्प चुनें
Step 3:
अपना नाम, जन्मतिथि, जिला और विधानसभा क्षेत्र भरें
Step 4:
Search बटन पर क्लिक करें
Step 5:
स्क्रीन पर दिखे रिजल्ट में अपना नाम चेक करें
SIR Draft List 2025 डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप पूरी ड्राफ्ट लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
- CEO (Chief Electoral Officer) की राज्य वेबसाइट पर जाएं
- “Electoral Roll / Draft Roll” सेक्शन पर क्लिक करें
- जिला, विधानसभा और पोलिंग स्टेशन चुनें
- PDF फाइल डाउनलोड करें
- लिस्ट में अपना नाम खोजें
अगर SIR लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है:
- Form 6 भरकर नया नाम जुड़वाएं
- Form 7 से गलत नाम हटवाएं
- Form 8 से नाम, उम्र या पते में सुधार कराएं
मोबाइल से वोटर लिस्ट कैसे चेक करें?
आप मोबाइल से भी आसानी से नाम चेक कर सकते हैं:
- Voter Helpline App डाउनलोड करें
- EPIC नंबर या नाम से सर्च करें
- ड्राफ्ट लिस्ट और स्टेटस देखें
RRB Group D Recruitment 2026: 22,000 पदों पर भर्ती, आवेदन तिथि, योग्यता व चयन प्रक्रिया

SIR Draft Voter List 2026 – FAQs
Q1. SIR Draft Voter List 2026 क्या होती है?
SIR Draft Voter List एक अस्थायी मतदाता सूची होती है, जिसे फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने से पहले प्रकाशित किया जाता है।
Q2. SIR Draft List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?
आप electoralsearch.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर नाम या EPIC नंबर से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Q3. गलत नाम हटवाने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होगा?
गलत या डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए Form 7 भरना होता है।
Q4. क्या ड्राफ्ट लिस्ट में नाम होने से वोट डालना पक्का हो जाता है?
नहीं, वोट डालने का अधिकार तभी मिलेगा जब नाम Final Voter List 2026 में शामिल होगा।






