उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से रिव्यू ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने UPPSC RO ARO Exam Date 2026 घोषित कर दी हैं। लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिल गया है।
इसे भी पढ़ो ! यूपी में नक्शा पास कराना हुआ आसान, अब गैर-जरूरी NOC नहीं लगेगी
विषय के अनुसार चेक करें पूरा शेड्यूल
यूपी आरओ एआरओ मेंस एग्जाम 2 एवं 3 फरवरी को आयोजित होगा। पहले दिन की पहली पाली में सामान्य अध्ययन (प्रारंभिक परीक्षा जैसा) पेपर का आयोजन होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से 11:30 तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट में सेक्शन 1 में (Traditional) (Subjective) सामान्य हिंदी एवं आलेखन पेपर आयोजित होगा। इस पेपर के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 बजे से लेकर शाम 4:30 तक रहेगी। सेक्शन 2 में (Objective) सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण का पेपर आयोजित होगा जिसके लिए टाइमिंग सायं 4:30 इस 5 बजे तक रहेगी।

परीक्षा का पैटर्न और जरूरी जानकारी
RO-ARO मेंस परीक्षा में अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता, विषय ज्ञान और विश्लेषणात्मक सोच का मूल्यांकन किया जाता है। मेंस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
मुख्य बातें:
- परीक्षा लिखित होगी
- प्रश्न पत्र निर्धारित सिलेबस के अनुसार होंगे
- परीक्षा केंद्रों की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
UPPSC RO ARO मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नियमित नजर रखें
- सिलेबस के अनुसार रिवीजन करें
- पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास जरूर करें
- एडमिट कार्ड और पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं
7509 अभ्यर्थी हुए थे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई
यूपीपीएससी की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक समीक्षा अधिकारी (RO) के 338 पदों के सापेक्ष 6,093 उम्मीदवार, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 79 पदों के सापेक्ष 1,386 और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के 2 पदों के सापेक्ष 30 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि यूपी आरओ एआरओ प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 27 जुलाई को करवाया गया था। इस भर्ती के लिए 1076004 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Pariksha Pe Charcha 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन: अब तक 4.2 करोड़ छात्र जुड़े, देखें लेटेस्ट ट्वीट

FAQs: UPPSC RO ARO Exam Date 2026
1. UPPSC RO ARO मेंस परीक्षा 2026 की तारीख कब घोषित हुई है?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO-ARO मेंस परीक्षा 2026 की तारीखें आधिकारिक रूप से घोषित कर दी हैं।
2. RO ARO मेंस परीक्षा कितने दिन की होगी?
RO-ARO मेंस परीक्षा एक से अधिक दिनों में आयोजित की जा सकती है, यह परीक्षा शेड्यूल पर निर्भर करेगा।
3. मेंस परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
RO-ARO मेंस परीक्षा में निर्धारित सिलेबस के अनुसार कई पेपर होते हैं, जिनमें अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।






