उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस परीक्षा 2025-26 का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के जारी होने से लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवार अपनी पढ़ाई और तैयारी की योजना सही तरीके से बना सकते हैं। यूपीपीएससी द्वारा जारी यह कैलेंडर आने वाले साल की सभी प्रमुख परीक्षाओं की जानकारी देता है।
इसे भी पढे ! तेलंगाना में मिड-डे मील खाने से 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कब जारी हुआ परीक्षा कैलेंडर
UPPSC ने पीसीएस परीक्षा 2025-26 का कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू से जुड़ी संभावित तिथियां दी गई हैं।
PCS परीक्षा 2025-26 की संभावित तिथियां
UPPSC PCS Exam चार दिवसीय पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू होगी। वहीं, पीसीएस-2026 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि छह दिसंबर को प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी एलटी ग्रेड-2025 के कंप्यूटर विषय की तिथि भी घोषित कर दी गई है। कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक परीक्षा पांच अप्रैल को प्रस्तावित है।
परीक्षाओं की शुरूआत दो और तीन फरवरी को आरओ/एआरओ (मुख्य) परीक्षा-2023 से होगी। इसके तुरंत बाद छह फरवरी को कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी को स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) परीक्षा-2024 प्रस्तावित है। इसके अलावा 17 मार्च को स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 कराई जाएगी और मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित है।
एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा इन तिथियों में होगी
सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) की मुख्य परीक्षा अप्रैल में शुरू होंगी। 22 अप्रैल को वाणिज्य और 23 अप्रैल को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। गृह विज्ञान एवं कृषि उद्यानकर्म की परीक्षा 16 मई और हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय की 17 मई को होगी। जीव विज्ञान, कला और उर्दू की परीक्षा 13 जून, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं संगीत की 14 जून को प्रस्तावित है। कंप्यूटर की मुख्य परीक्षा 16 अगस्त को होगी।
जीआइसी प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की तिथियां
तीन मई को प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा अगस्त में होगी। वहीं, सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 31 मई को होगा, जबकि मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर तक चलेगी। वनस्पति विज्ञान एवं चित्रकला 15 सितंबर को, रसायन विज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र 16 सितंबर, अंग्रेजी एवं गृहविज्ञान 17 सितंबर, हिंदी एवं गणित 18 सितंबर, समाजशास्त्र एवं रक्षा अध्ययन/सैन्य विज्ञान 22 सितंबर को प्रस्तावित है। 23 सितंबर को जंतु विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र, 24 सितंबर को अर्थशास्त्र एवं भूगोल, 25 सितंबर को इतिहास एवं शारीरिक शिक्षा, 28 सितंबर को भौतिक विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान, 29 सितंबर को संस्कृत, मनोविज्ञान एवं संगीत गायन की मुख्य परीक्षा होगी। 30 सितंबर को वाणिज्य, कंप्यूटर एवं फारसी तथा एक अक्टूबर को संगीत वादन में सितार-तबला, सांख्यिकी एवं उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
अक्टूबर-नवंबर में स्क्रीनिंग परीक्षा
तीन अक्टूबर को पशु चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 और चार अक्टूबर को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित होगी। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्टूबर को, दंत सर्जन स्क्रीनिंग परीक्षा 25 अक्टूबर को और विधीक्षण अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 26 अक्टूबर को प्रस्तावित है। दो से छह नवंबर के बीच आयुर्वेद महाविद्यालयों के प्रवक्ता पदों की स्क्रीनिंग परीक्षाएं होंगी।
इन परीक्षाओं की तिथि नोट करें
शालाक्य तंत्र, प्रसूति एवं स्त्री रोग स्क्रीनिंग परीक्षा दो नवंबर को होगी। तीन नवंबर को रोग निदान, अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद, चार नवंबर को रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना और द्रव्य गुण की परीक्षा होगी। पांच को संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत व क्रिया शरीर तथा छह नवंबर को स्वस्थवृत्त और रचना शरीर स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाएगी। औषधि निरीक्षक स्क्रीनिंग परीक्षा 16 दिसंबर को, चिकित्साधिकारी आयुर्वेदिक यूनानी स्कीनिंग परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। इसके अलावा 16 और 18 दिसंबर के बीच औषधि निरीक्षक, सहायक वास्तुविद और चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद/यूनानी) की परीक्षाएं होंगी।
24 तिथियां आरक्षित
आयोग ने कैलेंडर में 24 तिथियों को आरक्षित किया है। फरवरी में 21, 22, मार्च में 14 और 15, जुलाई में पांच, 11, 12, 25, 26, अगस्त में आठ और नौ, सितंबर में 19, 20, 26 और 27, अक्टूबर में 10, 11, 17, 18, 31, नवंबर में एक व 29 तथा दिसंबर में 19 और 20 की तिथि आरक्षित है।
यह परीक्षाएं भी होंगी
सहायक नगर नियोजक विशेष चयन प्रारंभिक परीक्षा-2025 : सात जुलाई
सहायक वन संरक्षक एसीएफ क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएफओ मुख्य परीक्षा: 17 जुलाई से
उप्र प्रविधिक शिक्षा अध्यापक सेवा परीक्षा -2025 व्याख्याता आदि : छह जून।
अभ्यर्थियों के लिए क्यों है यह कैलेंडर जरूरी
परीक्षा कैलेंडर जारी होने से उम्मीदवारों को कई फायदे होते हैं।
इसके फायदे:
• समय पर तैयारी करने में मदद
• सही स्टडी प्लान बनाने में आसानी
• तनाव कम होता है
• बार-बार तारीख पूछने की जरूरत नहीं पड़ती
• लक्ष्य तय करने में सहायता मिलती है
कहां से डाउनलोड करें परीक्षा कैलेंडर
अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
• “Examination Calendar” सेक्शन खोलें
• PCS 2025-26 लिंक पर क्लिक करें
• PDF फाइल डाउनलोड करें
• भविष्य के लिए सेव कर लें
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. UPPSC PCS परीक्षा 2025-26 का कैलेंडर कब जारी किया गया है?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS परीक्षा 2025-26 का आधिकारिक कैलेंडर हाल ही में अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
Q2. परीक्षा कैलेंडर कहां और कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Examination Calendar” सेक्शन में PCS 2025-26 का PDF डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
Q3. अगर परीक्षा तिथि में बदलाव हो जाए तो क्या करें?
कभी-कभी प्रशासनिक कारणों से तिथियों में बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से UPPSC की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।






