UPPCL Smart Meter App: अब मोबाइल से करें बिजली बिल रिचार्ज और बकाया भुगतान, प्रयागराज में शुरू हुआ विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के जरिए बिजली बिल जमा करने और रिचार्ज करने की सुविधा को और आसान बना दिया है।

इसी के साथ प्रयागराज जिले में एक विशेष अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके तहत लोगों को स्मार्ट मीटर ऐप के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इसे भी पढे ! CTET 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगी स्क्राइब सुविधा, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है UPPCL स्मार्ट मीटर ऐप?

उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इस एप के माध्यम से बकाये का भुगतान करने के साथ ही मीटर को रिचार्ज भी कराया जा सकेगा।

प्रयागराज में क्यों शुरू हुआ विशेष अभियान?

जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम लंबे समय से चल रहा है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। हालांकि पहले जिन लोगों के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं, उसमें से 60 प्रतिशत रिचार्ज नहीं करा रहे हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

रिचार्ज के प्रति उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के लिए बिजली विभाग ने सही मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करने व यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कराया जा रहा है। मंगलवार को एसडीओ रामेंद्र पांडेय, दीपक कुमार, अमित गुप्ता, राजीव कुमार, संजीव श्रीवास्तव, पीके सिंह, वीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता रितेश दिवाकर, इंद्रेश यादव, रजनीश कुमार, सतीश सिंह आदि ने जगह-जगह अभियान चलाया।

कैसे करें स्मार्ट मीटर ऐप से रिचार्ज और बिल भुगतान?

अगर आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले अपने मोबाइल में UPPCL स्मार्ट मीटर ऐप डाउनलोड करें
मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
कंज्यूमर नंबर जोड़ें
रिचार्ज या बिल पेमेंट ऑप्शन चुनें
UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें

उपभोक्ताओं को क्या मिलेगा फायदा?

मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता (वितरण) को विशेष अभियान का नोडल बनाया गया है। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित करके उन्हें बैलेंस के प्रति प्रेरित करना, सही मोबाइल नंबर ओटीपी से सत्यापित करना व यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से बताना है। साथ ही यह भी जानकारी देनी है कि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की तो अगले माह से कनेक्शन काटा जाएगा।

Solar Panel GST Update: सोलर पैनल हुए सस्ते, सरकार ने घटाया GST – जानें अब कितने खर्च में लगेगा पूरा सिस्टम

FAQs – UPPCL Smart Meter App

Q1. UPPCL स्मार्ट मीटर ऐप क्या है?

यह एक मोबाइल ऐप है, जिससे उपभोक्ता बिजली बिल चेक, रिचार्ज और भुगतान कर सकते हैं।

Q2. स्मार्ट मीटर ऐप कैसे डाउनलोड करें?

मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर “UPPCL Smart Meter App” सर्च करके डाउनलोड किया जा सकता है।

Q3. प्रयागराज में विशेष अभियान क्यों चलाया जा रहा है?

लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए जागरूक करने और बकाया वसूली बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment