आधार कार्ड में पता कैसे बदलें? नया एड्रेस अपडेट करने का आसान तरीका

अगर आपने हाल ही में अपना घर बदला है और आपके आधार कार्ड में अभी भी आपका पुराना पता दर्ज है, तो अब आप आसानी से अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से पूरी की जा सकती है और कुछ ही मिनटों में समाप्त हो सकती है।

यह पहचान और पते का एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंकिंग, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं में किया जाता है, इसलिए आधार कार्ड एड्रेस को अपडेट करना आवश्यक है। अगर आप आधार कार्ड मे कोई भी अपडेट कैसे किया जाता है, इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आधार कार्ड में पता कैसे बदलें
आधार कार्ड में पता कैसे बदलें

Aadhaar Address Update क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड में सही पता होना कई सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए जरूरी होता है। गलत पता होने पर निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • बैंक अकाउंट से जुड़ी दिक्कतें
  • सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी
  • KYC प्रक्रिया में रुकावट
  • पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज बनवाने में समस्या

इसलिए घर बदलने के बाद आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना जरूरी है।

घर बदलने के बाद आधार कार्ड में पता बदलने का ऑनलाइन तरीका

UIDAI ने आधार कार्ड में पता बदलने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है। आप घर बैठे अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।

Step-by-Step प्रोसेस:

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं
  2. “Update Aadhaar” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “Update Address Online” विकल्प चुनें
  4. अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  5. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
  6. नया पता भरें
  7. एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  8. 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करें
  9. सबमिट बटन पर क्लिक करें

Aadhaar Address Update के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

आप नीचे दिए गए किसी भी वैध दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं:

  • बिजली बिल
  • पानी का बिल
  • बैंक पासबुक या स्टेटमेंट
  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • रेंट एग्रीमेंट
  • पासपोर्ट
आधार कार्ड में पता कैसे बदलें
आधार कार्ड में पता कैसे बदलें

Address Update का स्टेटस कैसे चेक करें?

आप URN नंबर की मदद से ऑनलाइन अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • वेबसाइट पर “Check Status” विकल्प पर क्लिक करें
  • URN दर्ज करें
  • OTP वेरिफिकेशन करें
  • स्क्रीन पर स्टेटस देख लें

Important Tips

  • सही और साफ डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • नया पता टाइप करते समय कोई गलती न करें
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है
  • गलत जानकारी देने से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कितने समय में होता है?

आमतौर पर 7 से 10 वर्किंग डेज में एड्रेस अपडेट हो जाता है।

Q2. आधार एड्रेस अपडेट करने का शुल्क कितना है?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करीब 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

Q3. अगर मेरा मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या करूं?

आप नजदीकी आधार केंद्र जाकर पहले मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। अगर वहाँ से नहीं होता तो आपको इसके मेन ऑफिस जाना पड़ेगा।

Q4. क्या मैं घर बैठे आधार कार्ड में पता बदल सकता हूं?

हां, UIDAI की वेबसाइट से आप घर बैठे एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar Address Update में कितना समय लगता है?

आमतौर पर एड्रेस अपडेट प्रक्रिया पूरी होने में 7 से 10 कार्य दिवस लगते हैं। कई बार यह प्रक्रिया जल्दी भी पूरी हो सकती है।

IBPS PO Interview Admit Card 2025 Link: आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जारी, यहां से करें डाउनलोड

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment