Army Bharti 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें क्योंकि आज के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगा। देशभर के युवाओं के लिए बड़ी खबर! भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होने का सुनहरा मौका अब समाप्त होने जा रहा है। इस भर्ती के तहत देशभर के योग्य युवा सेना में अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर पा सकते हैं।
इंडियन आर्मी की ओर से टेक्निकल एंट्री स्कीम (Indian Army 10+2 TES 55 Entry- July 2026 Batch) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी गयी है। जो छात्रों ने जेईई मेन एग्जाम में भाग लिया है और आर्मी में जॉब करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज यानी 13 नवंबर के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।

योग्यता (Eligibility Criteria)
Army Bharti 2025 के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने:
- कक्षा 12वीं में Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषयों के साथ कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
- इसके अलावा उम्मीदवार ने JEE Main 2025 परीक्षा में भाग लिया हो (Scorecard अनिवार्य है)।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Army Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)
अगर आप भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, और जल्दी ही आवेदन शुरू कर दे। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- “Officer Entry – Apply/Login” सेक्शन में जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्ट्रेशन है तो लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
- आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
Army Bharti 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भारतीय सेना की चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सख्त होती है। चयन के लिए निम्नलिखित चरणों से गुजरना पड़ता है:
- Shortlisting: JEE Main के अंकों और 12वीं के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाती है।
- SSB Interview: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 5-दिन के SSB Interview के लिए बुलाया जाएगा।
- Medical Test: फिजिकल और मेडिकल फिटनेस की जांच होगी।
- Final Merit List: सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल चयन होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)
Army Bharti 2025 देश के उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं।
आज इस भर्ती की आखिरी तारीख है, इसलिए देर न करें — तुरंत वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
यह केवल करियर नहीं, बल्कि एक सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।






