भारत ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में समय के साथ कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हमारे पास स्मार्टफोन, इंटरनेट, सुपर कंप्यूटर और हाईटेक वाहन हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बाइक, पहला मोबाइल कॉल, पहला कंप्यूटर और पहला रेडियो प्रसारण कब शुरू हुआ था?
इसे भी पढे ! यूपी के 19 लाख छात्रों को योगी सरकार की सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 944 करोड़ की स्कॉलरशिप
भारत की पहली बाइक की शुरुआत कब हुई?
देश में पहली बार आई बाइक जी.डी. नायडू को दिया जाता है। जीडी नायडू को भारत का एडिसन भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने 1920 में पहली मोटरसाइकिल खरीदी थे। इसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल को बार-बार खोला और बाद में फिर से जोड़ा। ऐसे करके उन्होंने मोटरसाइकिल की मैकेनिक्स को सीख लिया। इसके बाद उन्होंने 1937 में पहली इलेक्ट्रिक मोटर का निर्माण किया। पहली बाइक से लेकर वर्तमान समय में भारत मोटरसाइकिल के मामले में सबसे बड़ा बाजार बन गया है। इस समय भारत में 22.1 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड बाइक्स हैं।
भारत में पहला मोबाइल कॉल कब हुआ था?
देश में पहली बार मोबाइल से कॉल वेस्ट बंगाल के तत्कालीन सीएम ज्योति बसु व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के बीच वर्ष 31 जुलाई 1995 में हुई थी। उस समय कॉल पर 16 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाता था। लेकिन बदलती टेक्नीक के चलते आज कॉल बेहद सस्ती दरों पर उपलब्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में भारत का एक यूजर 30 GB डाटा महीने भर में खपत करता है।
भारत में पहला कंप्यूटर कब आया?
भारत में पहला कंप्यूटर 1955 में आया था।
इसे कोलकाता के Indian Statistical Institute में लगाया गया था।
इसका इस्तेमाल गणना और रिसर्च के लिए किया जाता था।
बाद में 1980 के दशक में कंप्यूटर आम लोगों तक पहुंचने लगे।
भारत में पहला रेडियो प्रसारण कब शुरू हुआ?
भारत का रेडियो प्रसारण आम इंसान के लिए बेहद अहम है। रेडियो की पहुंच देश के मैदानी इलाकों से लेकर लेह- लद्दाख तक है। तकनीक के साथ ही यह और भी सुगम हो गया है। वर्तमान समय में 90 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं जो इसे लोगों तक कनेक्ट करने में आसान है। लेकिन, यहां तक पहुंचने की शुरुआत आजादी से पहले ही 1927 में हो गई थी। हमारे देश में सबसे पहले कॉमर्शियल रेडियो प्रसारण वर्ष 1927 में हुआ था।
1970-80 के दशक तक रेडियो रखने के लिए भी लोगों को डाकघर से ‘रेडियो लाइसेंस’ प्राप्त करना होता था। लेकिन इसके बाद तकनीकी क्षेत्र में विकास के साथ ही यह सभी के लिए आसान पहुंच वाला संसाधन हो गया।
एक नजर में पूरी जानकारी
| सुविधा | शुरुआत का साल | खास जानकारी |
| पहली बाइक | 1955 | Royal Enfield से शुरुआत |
| पहला मोबाइल कॉल | 1995 | कोलकाता से दिल्ली |
| पहला कंप्यूटर | 1955 | कोलकाता में स्थापित |
| पहला रेडियो | 1927 | मुंबई से प्रसारण |
भारत का तकनीकी सफर: गांव से ग्लोबल तक
भारत ने साधारण तकनीक से शुरुआत करके आज डिजिटल इंडिया तक का सफर तय किया है।
आज हम –
ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं
डिजिटल पेमेंट करते हैं
मोबाइल से काम करते हैं
इंटरनेट से दुनिया जोड़ते हैं
UP Lekhpal Bharti 2026: यूपी लेखपाल के 7994 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई
FAQs
1. भारत में पहली बाइक कब शुरू हुई थी?
भारत में पहली बाइक साल 1955 में शुरू हुई थी। Royal Enfield ने सबसे पहले भारत में मोटरसाइकिल की शुरुआत की थी।
2. इन तकनीकों का आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
इन तकनीकों से लोगों का जीवन आसान हुआ। सफर, पढ़ाई, नौकरी, व्यापार और संपर्क सभी क्षेत्रों में सुधार आया।
3. क्या आज भी रेडियो और कंप्यूटर का महत्व है?
हां, आज भी रेडियो गांवों और दूरदराज इलाकों में सूचना का बड़ा माध्यम है और कंप्यूटर हर क्षेत्र में जरूरी बन चुका है।






