BLO Verification Status 2025: जानें आपका वेरिफिकेशन पूरा हुआ या नहीं, ऐसे चेक करें ऑनलाइन
अगर आपने वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने, पता बदलने, डीटेल अपडेट करने या किसी भी प्रकार का फॉर्म सबमिट किया है, तो अगला सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है — BLO Verification।
कई लोग फॉर्म तो भर देते हैं लेकिन यह पता नहीं कर पाते कि उनका वेरिफिकेशन पूरा हुआ या अभी भी पेंडिंग है।

BLO Verification क्या होता है?
BLO यानी Booth Level Officer आपके आवेदन की फील्ड वेरिफिकेशन करता है। वह आपके पते, दस्तावेजों और आपकी पहचान की पुष्टि करता है। BLO वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ता है या बदली हुई जानकारी अपडेट की जाती है।
BLO Verification Status चेक करना क्यों जरूरी है?
- आवेदन पेंडिंग है या आगे बढ़ चुका है – पता चलता है
- गलतियों की जानकारी मिल जाती है
- BLO ने विजिट किया या नहीं
- आवेदन सबमिट हुआ या सुधार की ज़रूरत है
- आपका वोटर आईडी बनने में कितना समय लगेगा – अंदाज़ा मिल जाता है
BLO Verification Status 2025 कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
स्टेटस चेक करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और जाएँ voters.eci.gov.in — यह ऑफिशल पोर्टल है। वहाँ “Fill Enumeration Form / Enumeration Form Status” दिया होगा उस विकल्प पर क्लिक करे। यदि आप पहले से रजिस्टर नहीं हुए हैं — तो “Sign Up” करें, और मोबाइल नंबर व कैप्चा भरें। यदि रजिस्टर हों — तो “Login” पर क्लिक करें। “Track Status” पर क्लिक करें अब आपके सामने पूरा BLO Verification Status 2025 दिखाई देगा।

स्टेटस submitted दिखाई दे तो क्या करें
अगर स्टेटस “Submitted” दिखे तो समझ लीजिए कि आपका नाम अगले वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में जुड़ गया है। अगर स्टेटस नहीं दिख रहा तो ज्यादा घबड़ाएँ नहीं BLO से संपर्क करें, जानकारी अपडेट करवा ले , और अगर कुछ गलत लग्ग रहा हो तो फिर से फॉर्म भरें। इस तरह, आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी वोटर पहचान सुरक्षित बने रहे और आप वोट देने से न रह जाएँ।
निष्कर्ष:
BLO Verification Status 2025 चेक करने से आपको अपने आवेदन की पूरी जानकारी मिल जाती है। इससे यह समझना आसान होता है कि आपका फॉर्म मंज़ूर हुआ है या अभी वेरिफिकेशन बाकी है। घर बैठे स्टेटस चेक करके आप समय बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत BLO से संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े: SSC GD Constable 2026: 25,487 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, योग्यता, तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया






