सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 2025 के लिए BSF कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 (Constable General Duty) पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और देश की सेवा करने की इच्छा रखते हैं। BSF Constable GD Recruitment 2025 के तहत कुल 391 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार 10th पास (Matric Pass) हैं, वे इस भर्ती के लिए Online आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढे ! Free Solar Atta Chakki Yojana 2025: अब बिजली बिल की झंझट खत्म, सोलर से पिसेगा आटा – आवेदन शुरू
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू: जारी
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 November
- परीक्षा तिथि: Official नोटिफिकेशन के बाद घोषित की जाएगी

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने दो वर्षों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खेल का प्रतिनिधित्व किया हो या कोई पदक जीता हो।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 23 वर्ष
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतनमान (Salary Details)
BSF कॉन्स्टेबल GD पदों के लिए वेतनमान Pay Level-3 (₹21,700 – ₹69,100) तय किया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, रेशन अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा —
- स्पोर्ट्स ट्रायल (Sports Trial)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा (Medical Test)
इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी, सिलेक्शन पूरी तरह से खेल प्रदर्शन और शारीरिक फिटनेस के आधार पर होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)
- सबसे पहले BSF की Official वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- “Constable GD Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क 159 का भुगतान करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष (Conclusion)
BSF कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 देशभक्त और ऊर्जावान युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है। अगर आप 10th पास हैं और खेलों में प्रतिभा रखते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। आवेदन जल्द से जल्द करें और अपने सपनों को पूरा करे क्यूंकि ऐसा मौका बार – बार नहीं मिलता है धन्यवाद।
यूपी जीरो पावर्टी अभियान: हर गरीब परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बड़ी पहल






