Budget 2026: क्या ₹1500 में मिलेगी 1st AC ट्रेन टिकट? बजट में मिल सकता है यात्रियों को बड़ा तोहफा

देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बजट 2026 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि सरकार बजट में एक बार फिर रेल यात्रियों को राहत दे सकती है। खबरों के मुताबिक, 1st AC की करीब ₹3000 वाली टिकट अब ₹1500 में मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट से पहले वित्त मंत्रालय और रेल मंत्रालय के बीच इस बारे में बातचीत हुई ह। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के पुरुष और 58 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं एक बार फिर रियायती किराए पर ट्रेन टिकट (train tickets) ले सकेंगी।

इसे भी पढे ! UP Police Constable Vacancy: 32 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख

क्यों चर्चा में है 1st AC टिकट सस्ता होने की खबर

पिछले कुछ समय से रेलवे किराए में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसका असर सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ा है। महंगाई बढ़ने के कारण लोग अब सस्ती यात्रा की तलाश में रहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी को देखते हुए सरकार बजट 2026 में रेलवे के लिए नई योजनाएं ला सकती है। माना जा रहा है कि यात्रियों को आकर्षित करने और रेल यात्रा को बढ़ावा देने के लिए किराए में छूट दी जा सकती है।

कोविड काल से पहले कितनी मिलती थी छूट?

2020 में कोविड आने के बाद से भारतीय रेलवे द्वारा सीनियर सिटीजन को टिकट में दिए जाने वाले डिस्काउंट को खत्म कर दिया था। कोविड काल से पहले तक भारतीय रेलवे 60 साल या उससे ज्यादा के पुरुष यात्री और 58 साल या उससे ज्यादा उम्र  के महिलाओं को हर प्रकार के ट्रेन टिकट पर क्रमश: 40 और 50 फीसदी का डिस्काउंट देती थी। लेकिन कोविड काल के दौरान इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था।

किन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

अब केंद्र सरकार इस बार बजट में फिर से इसकी घोषणा कर सकती है।  यह सुविधा लगभग सभी क्लास में लागू थी, जिसमें स्लीपर, थर्ड AC, सेकंड AC और फर्स्ट AC शामिल थे। अगर यह व्यवस्था फिर से लागू की जाती है तो 58 साल या उससे ज्यादा की उम्र की महिलाओं को टिकट आधे दाम पर मिलेगा। अगर टिकट 3 हजार रुपये का है तो वह 1500 रुपये का ही मिलेगा।

वहीं, 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को किसी भी प्रकार की ट्रेन टिकट पर 40% की छूट अगर मिलती है 3 हजार रुपये वाला टिकट 1800 रुपये का मिलेगा।

रेलवे को भी मिलेगा फायदा

इस योजना से सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि रेलवे को भी फायदा होगा।

इसके फायदे होंगे:

• 1st AC कोच की बुकिंग बढ़ेगी
• खाली सीटें कम होंगी
• रेलवे की आमदनी बढ़ेगी
• यात्रियों का भरोसा मजबूत होगा

लाभ लेने के लिए क्या करना पड़ता था?

टिकट बुक करते समय सिर्फ उम्र डालनी होती थी, और किसी कार्ड या अलग प्रोसेस की जरूरत नहीं होती थी। यह सुविधा IRCTC ऑनलाइन प्लेटफार्म और रेलवे काउंटर दोनों पर उपलब्ध थी।

क्या अभी मिल रही है कोई छूट

फिलहाल कुछ खास ट्रेनों और रूट्स पर सीमित समय के लिए ऑफर मिलते रहते हैं। लेकिन कोई स्थायी योजना अभी लागू नहीं है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे टिकट बुक करते समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ऑफर जरूर चेक करें।

Teacher Vacancy 2026: बीएड वालों के लिए मौका, अंग्रेज़ी और गणित टीचर की 600+ वैकेंसी

FAQs

Q1. क्या Budget 2026 में 1st AC टिकट ₹1500 में मिलेगी?

फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बजट से पहले ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि किराए में छूट दी जा सकती है।

Q2. अभी 1st AC टिकट की कीमत कितनी है?

वर्तमान में ज्यादातर रूट्स पर 1st AC टिकट की कीमत करीब ₹2500 से ₹3500 तक होती है, जो दूरी पर निर्भर करती है।

Q5. टिकट पर छूट कब से लागू हो सकती है?

अगर बजट में इसका ऐलान होता है, तो योजना अप्रैल 2026 से लागू की जा सकती है।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment