अगर आप किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय या अन्य top higher education institutes में admission लेना चाहते हैं, तो इस बार का CUET UG 2026 आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। National Testing Agency (NTA) ने आखिरकार CUET UG 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी और registration window भी जल्द एक्टिव होने की उम्मीद है।
इस बार भी CUET UG को लेकर लाखों छात्रों में उत्साह है, क्योंकि यह परीक्षा देशभर के छात्रों को समान अवसर देती है और मेरिट-आधारित पारदर्शी एडमिशन सुनिश्चित करती है। नोटिफिकेशन के अनुसार CUET UG 2026 की परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी और रजिस्ट्रेशन जनवरी–फरवरी 2026 के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

CUET UG 2026 – नोटिफिकेशन की मुख्य बातें
- परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था: NTA
- परीक्षा मोड: CBT (Computer Based Test)
- CUET UG 2026 Exam Date: मई 2026
- Registration Start: जल्द (संभावना: जनवरी–फरवरी 2026)
- स्कोर स्वीकार करने वाले संस्थान: 250+ विश्वविद्यालय
- भाषा विकल्प: 13 भाषाएँ
- परीक्षा के सेक्शन: Language, Domain Subjects, General Test
CUET UG 2026 Registration कब शुरू होगा?
हालांकि आवेदन तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए रजिस्ट्रेशन जनवरी या फरवरी 2026 तक शुरू होने की लगभग पूरी संभावना है।
जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, आप NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर पाएंगे:
cuet.samarth.ac.in
CUET UG 2026 Eligibility Criteria
CUET UG में शामिल होने के लिए बुनियादी पात्रता यह है:
Educational Qualification
- उम्मीदवार का 12th पास या 12th अपियरिंग होना जरूरी है।
- कुछ विश्वविद्यालयों में विशेष विषयों के लिए विशिष्ट मानदंड हो सकते हैं।
Age Limit
- CUET UG 2026 में कोई आयु सीमा नहीं है।
Nationality
- भारतीय नागरिक
- OCI / PIO भी पात्र
CUET UG 2026 Registration Process
- Official website पर जाये cuet.samarth.ac.in
- “New Registration” पर क्लिक करें
- अपनी Basic details और mobile number verify करें
- Application Form भरें
- Subjects चुनें
- Document upload करें
- Fees pay करें
- Form का print निकाल लें और रख ले।

CUET UG 2026 में होने वाले संभावित बदलाव
कई reports के अनुसार इस बार NTA कुछ बदलाव कर सकता है:
- परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है
- Domain subjects की normalization प्रक्रिया और साफ हो सकती है
- General Test में थोड़े बदलाव संभावित
FAQs – CUET UG 2026
1. CUET UG 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?
NTA ने दिसंबर 2025 के अंत में इसकी परीक्षा तिथि का नोटिस जारी किया है।
2. CUET UG 2026 की परीक्षा कब होगी?
परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
3. Registration कब शुरू होगा?
जनवरी–फरवरी 2026 में रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद है।
4. CUET UG के लिए कौन पात्र है?
12वीं पास या 12वीं अपियरिंग छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े: Railway Ticket New Rules 2026: रेलवे ने बदला टिकट का नियम, अब सभी को लगेगा 50% किराया, नए साल से मिलेगी छूट






