GATE 2026 Admit Card: जल्द एक्टिव होगा आईआईटी गेट एडमिट कार्ड लिंक

GATE 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आईआईटी (IIT) की ओर से GATE 2026 Admit Card का लिंक बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

इसे भी पढे ! REET Mains Admit Card Link: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

GATE 2026 Admit Card कब होगा जारी?

आईआईटी गेट एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। पहले एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी होना प्रस्तावित था लेकिन किसी कारणवश अभी तक हॉल टिकट जारी नहीं हो सके हैं। अब प्रवेश पत्र जल्द ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये जा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
GATE 2026 Admit Card
GATE 2026 Admit Card

GATE 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “GATE 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब अपना Enrollment ID / Email ID और Password दर्ज करें
  4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें

GATE 2026 परीक्षा में एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?

अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना हॉल टिकट के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। ऐसे में अभ्यर्थी जब भी केंद्र पर परीक्षा देने जाएं तो एडमिट कार्ड और एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके।

परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित

इस बार गेट एग्जाम का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) द्वारा करवाया जायेगा। परीक्षा 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को संपन्न करवाई जाएगी।

एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक करवाया जायेगा। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Rajasthan Exam Calendar 2026: 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी, देखें पूरी लिस्ट

GATE 2026 Admit Card
GATE 2026 Admit Card

FAQs – GATE 2026

1. GATE 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

GATE 2026 का एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के मध्य तक जारी होने की संभावना है। आधिकारिक तारीख IIT द्वारा घोषित की जाएगी।

2. एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत संबंधित IIT या GATE हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

3. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाना जरूरी है?

एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) जरूर ले जाएं।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment