IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, पात्रता,लिंक और पूरी जानकारी

अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देखते हैं और एक बढ़िया व सम्मानित करियर की तलाश में हैं, तो IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका है। भारतीय वायुसेना ने इस साल अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के युवाओं को 4 वर्षों की अवधि के लिए एयरफोर्स में सेवा करने का अवसर मिलता है।

सरकार द्वारा शुरू की गई Agnipath Scheme के तहत चुने गए युवाओं को “Agniveer Vayu” की उपाधि दी जाती है। चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को कौशल प्रमाणपत्र और आकर्षक वित्तीय पैकेज मिलता है। कुछ प्रतिशत अग्निवीरों को आगे नियमित सेना में शामिल होने का अवसर भी मिलता है।

RSSB Forest Guard Recruitment 2026: राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जल्द होंगे शुरू

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 January 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख:  01 February 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 3–4 दिन पहले
  • ऑनलाइन परीक्षा: निर्धारित समयानुसार
  • रिजल्ट: परीक्षा के बाद जल्द जारी
  • फिजिकल टेस्ट: रिजल्ट के अनुसार

शैक्षणिक योग्यता

Science Group

  • 12वीं पास होना चाहिए
  • Physics, Mathematics और English अनिवार्य
  • न्यूनतम 50% अंक (English में भी 50%)

या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (50% अंक के साथ)

Other Than Science Group

  • किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास
  • English में 50% आवश्यक

आयु सीमा

  • आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच
  • उम्मीदवार का जन्म सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार मान्य सीमा के भीतर होना चाहिए।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

एयरफोर्स की चयन प्रक्रिया काफी पारदर्शी और कठिन मानी जाती है ताकि केवल सक्षम और योग्य उम्मीदवार ही चुने जाएं।

चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होती है:

  • ऑनलाइन परीक्षा (CBT)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • एडाप्टेबिलिटी टेस्ट – I
  • एडाप्टेबिलिटी टेस्ट – II
  • मेडिकल टेस्ट

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • हाई स्कूल और इंटर की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • डिप्लोमा/ITI प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • कैटेगरी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC)
  • सिग्नेचर स्कैन कॉपी

IAF Agniveer Vayu 2026 सैलरी और भत्ते

Agniveer Vayu को 4 वर्षों के दौरान आकर्षक वेतन और सुविधाएं मिलती हैं।

  • 1st वर्ष: ₹30,000
  • 2nd वर्ष: ₹33,000
  • 3rd वर्ष: ₹36,500
  • 4th वर्ष: ₹40,000

Seva Nidhi Package:
चार साल बाद उम्मीदवारों को लगभग ₹11.7 लाख का पैकेज दिया जाता है, जो पूर्णत: टैक्स-फ्री होता है।

इसके अलावा:

  • यूनिफॉर्म भत्ता
  • मेडिकल सुविधा
  • इंश्योरेंस कवर (₹48 लाख)

IAF Agniveer Vayu 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें: agnipathvayu.cdac.in
  2. “Agniveer Vayu Intake 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

FAQs – IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026

1. IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?

एयरफोर्स ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

Science ग्रुप में 12वीं (PCM) 50% अंकों के साथ और Other Than Science में किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना आवश्यक है। अंग्रेजी में भी 50% अंक जरूरी हैं।

3. क्या लड़कियां भी एयरफोर्स अग्निवीर वायु के लिए आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, लड़कियां भी पात्रता पूरी करने पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं के लिए फिजिकल मानदंड अलग से तय किए गए हैं।

4. क्या अग्निवीरों को 4 साल बाद स्थायी नौकरी मिलती है?

4 वर्षों की सेवा के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 25% अग्निवीरों को स्थायी वायुसेना में शामिल होने का अवसर मिलता है।

इसे भी पढ़े: PM Adarsh Gram Yojana 2026: यूपी के इस जिले के 57 गांवों का चयन, हर गांव को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment