IBPS RRB Prelims Exam 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खतम हो चूका है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1 के लिए IBPS RRB Prelims Exam 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से बहूत आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल IBPS RRB के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं, इसलिए प्रतियोगिता भी पहले से ज्यादा कड़ी रहने वाली है। प्रीलिम्स परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी, जिसमें उम्मीदवारों की रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड की स्किल को परखा जाएगा।
IBPS की ओर से यह एडमिट कार्ड 16 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। जिन भी कैंडिडेट्स ने CRP RRB XIV के तहत Officer Scale 1 की 3928 वैकेंसी के लिए आवेदन किया था, वे अब सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कब तक कर सकते हैं?
IBPS ने एडमिट कार्ड को परीक्षा की तिथि तक डाउनलोड करने की अनुमति दी है। लेकिन सिस्टम ओवरलोड से बचने के लिए हॉल टिकट अंतिम समय तक न टालें। जितनी जल्दी हो सके अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर ले।
IBPS RRB Prelims Exam 2025 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
Step-by-step प्रक्रिया:
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://ibps.in
- होमपेज पर दिख रहे “CRP RRBs” सेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको “IBPS RRB Prelims Exam 2025 Admit Card” का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
- अब “Login” पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डाउनलोड हो जाएगा—इसे प्रिंट जरूर कर लें।

IBPS RRB Prelims Exam 2025 में ध्यान देने वाली बाते
IBPS RRB Prelims Exam 2025 बहुत महत्वपूर्ण है और इसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य डॉक्यूमेंट है। बिना हॉल टिकट के किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को एक कोई भी वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा क्युकी यह वेरिफिकेशन के लिए जरूरी होता है जिससे कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आये।
निष्कर्ष:
IBPS ने IBPS RRB Prelims Exam 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है और अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर पूरा फोकस रखना चाहिए। एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी—जैसे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, और निर्देश—ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। अगर आपने अभी तक अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करें।
इसे भी पढ़े: Railway Group D Exam 2025: एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब आएगी? यहां जानें पूरी जानकारी






