लाड़ली बहना योजना: दो महीने की किश्त एक साथ, खाते में आएंगे ₹3000

मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को महत्वपूर्ण राहत दी है। सरकार ने कहा कि इस बार महिलाओं को दो महीने का एक साथ भुगतान दिया जाएगा। ₹3000 की DBT राशि सीधे योग्य बहनों के खाते में भेजी जाएगी। तकनीकी कारणों, जो पिछली किश्त को रोका गया था, को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अगर आप इस लाड़ली बहना योजना से सम्बंधित पूरी जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए।

क्या है सरकार का फैसला?

राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि रुकी हुई पिछली किश्त और वर्तमान महीने की किश्त दोनों को मिलाकर कुल ₹3000 महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किस्त रोकने का कारण पिछले महीने कुछ तकनीकी और बैंकिंग कारणों के चलते कई लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हो पाई थी। सरकार ने इसकी समीक्षा की और तय किया कि अब राशि दो महीनों की एक साथ भेजी जाएगी ताकि किसी भी बहन को नुकसान न हो। और आप कुछ समय का और इंतजार करें जल्द ही आपके खाते में यह राशि पहुंचा दी जाएगी।

लाड़ली बहना योजना
लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना में कौन लाभार्थी हैं?

यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
लाभार्थियों में शामिल हैं:

  • 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं
  • राज्य की स्थायी निवासी
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी वाला सदस्य न हो
  • महिला का बैंक खाता DBT के लिए आधार से लिंक हो

इसे भी पढ़ें: Bihar DElEd Admission 2026: रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, ऐसे करें अप्लाई

किश्त कब तक आएगी?

सरकारी अधिकारियों के अनुसार किश्त इस माह के अंत तक या अधिकतम अगले महीने के पहले सप्ताह तक महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। कृपया करके इसके लाभार्थियों को कुछ समय का और इंतजार करना चाहिए।

DBT राशि चेक कैसे करें?

महिलाएं अपनी राशि की स्थिति तीन तरीकों से जांच सकती हैं:

1. बैंक पासबुक अपडेट करवाकर

पासबुक प्रिंट कराने पर DBT एंट्री दिख जाएगी। अगर एंट्री नहीं दिखती है तो अभी तक आपके खाते में DBT राशि नहीं आई है।

2. मोबाइल बैंकिंग / SMS अलर्ट

बैंक द्वारा राशि आने पर आपके बैंक में लिंक मोबाइल फोन पर संदेश भेजा जाएगा।

3. बैंक मित्र / CSP केंद्र पर जाकर

आधार कार्ड के जरिए खाते की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाले अन्य लाभ

  • हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता
  • गैस सिलेंडर पर सब्सिडी
  • खास स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं में प्राथमिकता
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अलग कार्यक्रम
लाड़ली बहना योजना
लाड़ली बहना योजना

महत्वपूर्ण बातें जो हर लाभार्थी को ध्यान रखना चाहिए

  • बैंक खाता आधार से लिंक अवश्य हो।
  • मोबाइल नंबर भी खाते से लिंक होना चाहिए।
  • DBT के लिए बैंक खाता एक्टिव रहना ज़रूरी है।
  • किसी दस्तावेज़ में गलती पाए जाने पर तुरंत सुधार करवाएं।

FAQs

1. क्या सभी लाभार्थियों को दो महीने की किश्त मिलेगी?

हाँ, जिन महिलाओं को पिछली किश्त प्राप्त नहीं हुई थी, उन्हें इस बार दो महीने की संयुक्त राशि ₹3000 दी जाएगी। यह किस्त इसी महीने के लास्ट तक आने वाली है।

2. क्या नई पंजीकृत महिलाओं को भी ₹3000 मिलेंगे?

नए रजिस्ट्रेशन करने वाली महिलाओं को पहली पात्रता के बाद से मासिक ₹1000 दिए जाएंगे। संयुक्त राशि केवल उन्हीं को मिलेगी जिनकी किश्त अटकी थी।

3. यदि राशि नहीं आई तो क्या करें?

लाभार्थी बैंक शाखा, CSC केंद्र या ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर सकती हैं और अपनी DBT स्थिति की जांच करवा सकती हैं।

UPSC NDA 1 2026: यूपीएससी एनडीए/एनए भर्ती के लिए आवेदन शुरू — पात्रता, आयु सीमा व पूरी डिटेल

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment