लखनऊ में पीएम आवास पाने का एक और मौका, UPAVP ने इन 3 वर्गों से मांगे नए आवेदन

लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत घर पाने का मौका मिल रहा है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने शहर के जरूरतमंद लोगों से नए आवेदन मांगे हैं। हालत यह है कि परिषद जुलाई में ही आवंटन पत्र बांट चुका हैं, उनमें रजिस्ट्री केवल 50 प्रतिशत की हो सकी है, बाकी की पात्रता जांच पूरा होने का नाम नहीं ले रही।

इसे भी पढे ! Beti Ki Shadi Yojana 2026: अब बेटी की शादी की टेंशन नहीं, सरकार की योजना बनेगी बड़ा सहारा

अब वरिष्ठ नागरिक, एससी व एसटी के लिए मांगे आवेदन

आवास विकास परिषद ने अवध विहार योजना के सेक्टर तीन, सात ए व 10 बी में बने पीएम आवास के लिए अब तीन वर्गों से आवेदन मांगा है। वरिष्ठ नागरिक सामान्य के 28, अनुसूचित जाति के 11 और अनुसूचित जनजाति के एक आवेदक को आवास मिलेगा। इसके लिए 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आय प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन की मुख्य शर्तें

PM Awas Yojana के लिए आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है —

आवेदक लखनऊ का स्थायी निवासी होना चाहिए
परिवार के नाम पर पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए
आधार कार्ड होना अनिवार्य
आय प्रमाण पत्र जरूरी
बैंक खाता लिंक होना चाहिए

कैसे करें आवेदन?

UPAVP द्वारा आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है —

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
PM Awas Yojana Applicationलिंक पर क्लिक करें
अपनी जानकारी भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें

लखनऊ में कहां मिलेंगे घर?

इन आवासों का फिर से आवंटन करने के लिए परिषद ने नौ मार्च से 23 अप्रैल 2024 तक पंजीकरण कराया था। उस समय सात हजार से अधिक आवेदन हुए थे। पहले आवेदकों की पात्रता जांच में महीनों लगे इसीलिए परिषद ने अवध शिल्पग्राम में जुलाई 2025 में लाटरी कराई थी, इसमें पहले आरक्षित वर्ग और फिर कोटे के लोगों का चयन हुआ। परिषद ने दो चरणों में एक हजार लोगों को आवास के लिए लाटरी कराकर घर का नंबर आदि तय कर दिया।

आम लोगों के लिए सुनहरा मौका

कई परिवार सालों से अपने घर का सपना देख रहे हैं। यह योजना उनके लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। कम कीमत में पक्का घर मिलना आज के समय में बहुत बड़ी राहत है।

Free Study Abroad For Indians: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा ये देश, लाखों रुपये स्टाइपेंड भी देगा – आवेदन से पहले सभी शर्तें जान लें

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. लखनऊ में PM आवास योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

लखनऊ के वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो EWS, LIG और MIG वर्ग से आते हैं और जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।

2. PM आवास योजना में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

आवेदन की अंतिम तारीख UPAVP द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

3. इस योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से 2 लाख से 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है, जो आय वर्ग पर निर्भर करती है।

4. घर मिलने में कितना समय लगता है?

आवेदन सत्यापन और लॉटरी प्रक्रिया के बाद आमतौर पर 6 महीने से 2 साल के अंदर मकान आवंटित किया जाता है।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment