PPC Registration 2026 शुरू, छात्रों के लिए सुनहरा मौका
देशभर के छात्रों के लिए एक बार फिर से Pariksha Pe Charcha का मंच तैयार है। केंद्र सरकार की इस खास पहल के तहत PPC Registration 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो छात्र प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए यह रजिस्ट्रेशन बेहद अहम है।
इस बार खास बात यह है कि पंजीकरण के लिए छात्रों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत अब नहीं है। ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या DigiLocker — इन तीनों विकल्पों के जरिए आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यही वजह है कि रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही छात्रों और शिक्षकों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

PPC Registration 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन
इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में—
- कक्षा 6 से 12 तक के छात्र
- कोई भी शिक्षक
- छात्रों के अभिभावक भी
PPC Registration 2026 Link से कैसे करें पंजीकरण
अगर आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए मददगार होगी:
सबसे पहले Pariksha Pe Charcha की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।
होमपेज पर PPC Registration 2026 से जुड़ा लिंक दिखाई देगा वहा क्लिक करिये ।
अब अपनी कैटेगरी (Student / Teacher / Parent) चुनें।
ईमेल, मोबाइल नंबर या DigiLocker में से किसी एक विकल्प से लॉगिन करें।
मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन स्क्रीन दिखाई देगी उसको सही से चेक कार ले।
PPC Registration 2026 की आखिरी तारीख क्यों है जरूरी
हमेशा से ही देखा गया है कि कई छात्र आखिरी दिन वेबसाइट स्लो होने की वजह से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते। इसलिए PPC Registration 2026 Link पर समय रहते आवेदन करना ही सही रहता है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो एक तय तारीख तक ही खुली रहेगी। अंतिम दिन का इंतजार करना छात्रों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

PPC 2026 से छात्रों को क्या मिलेगा
Pariksha Pe Charcha सिर्फ मोटिवेशन तक सीमित नहीं है। इससे छात्रों को—
- परीक्षा का दबाव समझने और संभालने का तरीका
- पढ़ाई और जीवन में संतुलन
- असफलता से सीखने की सोच
- आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रेरणा
PPC Registration 2026 कौन कर सकता है?
कक्षा 6 से 12 के छात्र, शिक्षक और अभिभावक।
क्या DigiLocker जरूरी है?
नहीं, आप ईमेल या मोबाइल नंबर से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
क्या रजिस्ट्रेशन फ्री है?
हां, PPC Registration पूरी तरह निशुल्क है।






