Railway JE Vacancy 2025: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती की अंतिम तिथि कल, आज ही करें आवेदन पूरा
Railway JE Vacancy 2025 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब समय बहुत ही कम बचा है क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्पष्ट कर दिया है कि जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन कल रात तक भरे जाएंगे। लाखों युवाओं के बीच यह भर्ती काफी लोकप्रिय है, क्योंकि JE पद रेलवे के सबसे प्रतिष्ठित और स्थायी तकनीकी पदों में से एक माना जाता है।
देशभर के अलग-अलग RRB जोन में जारी इस भर्ती में बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं, जिसके चलते तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवार ज्यादातर आवेदन कर रहे हैं। रेलवे में JE पद न केवल अच्छा वेतन प्रदान करता है बल्कि नौकरी की सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, परिवार यात्रा पास और प्रमोशन के अवसर भी देता है।

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)
Railway JE Vacancy 2025 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिनके पास तकनीकी क्षेत्र में—
- Diploma या
- B.Tech / B.E.
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपने RRB ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर “RRB JE Recruitment 2025” सेक्शन खोलना होगा। अब क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करे फिर मांगी गई डिटेल डेल और पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल डॉक्यूमेंट अपलोड करे फॉर्म को पूरा कर लें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर लें।और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट ले कर सुरक्षित कर लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Railway JE भर्ती चार चरणों से पूरी होती है—
- CBT-1 (Pre Exam)
- CBT-2 (Main Exam)
- Document Verification
- Medical Test

Official RRB Websites (महत्वपूर्ण लिंक)
- rrbmumbai.gov.in
- rrballahabad.gov.in
- rrbajmer.gov.in
- rrbbhopal.gov.in
- rrbkolkata.gov.in
- rrbbnc.gov.in
(जिस ज़ोन से आवेदन कर रहे हैं, उसकी वेबसाइट का उपयोग करें)
निष्कर्ष:
Railway JE Vacancy 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे में तकनीकी पद पर स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि कल है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द फॉर्म भर लें और अंतिम समय में होने वाली किसी भी तकनीकी परेशानी से बचें। JE पद न केवल बेहतर वेतन बल्कि स्थिर करियर और कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है।
इसे भी पढ़े: KVS NVS Recruitment 2025: टीचिंग व नॉन-टीचिंग के 14967 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी






