राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET Mains) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने REET Mains Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढे ! लखनऊ में अशोक लीलैंड प्लांट से यूपी में रोजगार क्रांति, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी और स्किल ट्रेनिंग
एग्जाम डेट एवं शिफ्ट
राजस्थान शिक्षक भर्ती एग्जाम का आयोजन 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक रहेगी।

Admit Card डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।
- जिस परीक्षा (प्राइमरी या अपर प्राइमरी टीचर) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉग इन डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड) दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे अब डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान?
REET Mains परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को—
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
- एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है
एग्जाम पैटर्न
आरएसएसबी प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी टीचर भर्ती में म्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र के लिए पूर्णांक 300 अंकों के लिए रहेगा अर्थात प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किये जायेंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
REET Mains परीक्षा क्यों है खास?
REET Mains परीक्षा राजस्थान में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाती है। अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधा और स्थिर करियर के कारण यह परीक्षा अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, पात्रता,लिंक और पूरी जानकारी

FAQs: REET Mains Admit Card
1. REET Mains का एडमिट कार्ड जारी हो गया है क्या?
हां, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने REET Mains परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
2. एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
अगर नाम, फोटो या अन्य विवरण में गलती हो तो तुरंत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से संपर्क करें।
3. REET Mains Admit Card कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार एडमिट कार्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।






