स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने CGL Tier-2 परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी देखकर अपने अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। आंसर-की जारी होने से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें यह जानने का मौका मिलेगा कि उन्होंने कितने सवाल सही किए हैं और चयन की कितनी संभावना है।
इसे भी पढे ! बीज विधेयक 2025: किसानों, बीज विक्रेताओं और कंपनियों के लिए नए नियम, जानिए सजा और प्रावधान
क्यों जरूरी होती है आंसर-की
आंसर-की उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसके जरिए वे अपने उत्तरों को सही जवाब से मिलान कर सकते हैं।
आंसर-की से मिलने वाले फायदे:
• अपने संभावित नंबर जान सकते हैं
• गलतियों का पता चलता है
• रिजल्ट का अनुमान लगता है
• आगे की तैयारी में मदद मिलती है
• मानसिक तनाव कम होता है
कहां से डाउनलोड करें SSC CGL Answer Key 2026
डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
• सबसे पहले SSC की Official वेबसाइट पर जाएं
• “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें
• CGL Tier-2 Answer Key 2026 लिंक खोलें
• अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
• लॉगिन करें
• आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें
कैसे करें अपने नंबरों का मिलान
आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट से उत्तर मिलान कर सकते हैं।
मिलान करने का तरीका:
• सही जवाब पर अंक जोड़ें
• गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग देखें
• खाली छोड़े सवालों पर नंबर न जोड़ें
• कुल अंक निकालें
क्या आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार 03 फरवरी, 2026 रात 8 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस भी जमा करनी होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 50 रुपये निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपनी आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
कब आएगा SSC CGL Tier-2 का रिजल्ट
एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में तमाम रिपोर्ट की मानें तो रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
आगे की तैयारी कैसे करें
जो उम्मीदवार अच्छे अंक ला रहे हैं, उन्हें आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
• डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
• कटऑफ पर नजर रखें
• पिछले साल की मेरिट देखें
• इंटरव्यू/पोस्टिंग की जानकारी लें
Budget 2026: किसानों की 7 बड़ी उम्मीदें, MSP से PM Kisan तक हो सकते हैं बड़े ऐलान
FAQs
Q1. SSC CGL Answer Key कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. क्या आंसर-की पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
हां, SSC उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका देता है।
Q3. फाइनल आंसर-की कब जारी होगी?
सभी आपत्तियों की जांच के बाद SSC फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।






