SSC JHT Admit Card 2025: पेपर-2 के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने Junior Hindi Translator (JHT) Paper-2 परीक्षा के लिए SSC JHT Admit Card 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने SSC JHT भर्ती परीक्षा के पहले चरण को सफलतापूर्वक पास किया था, वे अब पेपर-2 के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह परीक्षा सरकारी नौकरी की एक बेहद ही अच्छी Opportunity मानी जाती है। SSC ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।

SSC JHT Admit Card 2025 में क्या-क्या जानकारी होती है?
जब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले तो उसमे नीचे दी गई जानकारियों को जरूर चेक करें:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
sSC JHT Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide)
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं होमपेज पर “Admit Card” या “Latest News” सेक्शन पर क्लिक करें। आप अपने क्षेत्र (Region) की वेबसाइट का चयन करें। अब “SSC JHT Admit Card 2025 Paper-2” लिंक पर क्लिक करिये । अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth ये सब भरे। सबमिट बटन पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, अब इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट निकल कर के रख ले।

SSC JHT Admit Card 2025 – जरूरी निर्देश
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लेकर जाएं
एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID, PAN आदि) जरूर रखें
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर ले जाना सख्त मना है
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें
निष्कर्ष:
SSC JHT Admit Card 2025 का जारी होना उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जो इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने जा रहे हैं। पेपर-2 परीक्षा आपके चयन की दिशा तय करने वाली है, इसलिए एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दें।
इसे भी पढ़े: OTET Admit Card 2025: ओडिशा टीईटी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड






