Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) केंद्र सरकार की एक भरोसेमंद बचत योजना है, जो खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में छोटी-छोटी बचत से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। जो आगे चलकर बहुत बड़ी रकम हो जाती है, जिससे उनको आगे के लिए बहुत लाभकारी होती है।
इसे भी पढे ! School Timing Change in UP: कक्षा 12 के छात्रों के लिए अहम सूचना
₹12,000 सालाना निवेश से ₹66.50 लाख कैसे?
अगर कोई माता-पिता Sukanya Samriddhi Yojana में बेटी के नाम पर हर महीने ₹12,000 रुपये जमा करते हैं, तो सालाना निवेश ₹1,44,000 रुपये बनता है। यह रकम योजना की अधिकतम सालाना सीमा ₹1.5 लाख के अंदर आती है, इसलिए पूरी तरह मान्य है। इस निवेश को लगातार 15 साल तक किया जाता है। 15 साल में कुल जमा राशि ₹21,60,000 रुपये होती है।
इसके बाद अगले 6 साल तक कोई पैसा जमा नहीं करना होता, लेकिन खाते में जमा रकम पर ब्याज लगातार मिलता रहता है। योजना की कुल मैच्योरिटी अवधि 21 साल की होती है। 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज और कंपाउंडिंग के साथ 21 साल पूरे होने पर खाते में करीब ₹66,50,475 रुपये की राशि बनती है। इसमें लगभग ₹44.90 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के होते हैं। यही वजह है कि Sukanya Samriddhi Yojana को लंबी अवधि के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana के बड़े फायदे
Sukanya Samriddhi Yojana पर मिलने वाली ब्याज दर सरकार समय-समय पर तय करती है। फिलहाल इस योजना पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज कंपाउंडिंग के आधार पर जुड़ता है और हर साल खाते में जोड़ दिया जाता है। लंबी अवधि के कारण कंपाउंडिंग का असर बहुत मजबूत होता है, जिससे निवेश कई गुना बढ़ जाता है।
खाता कौन खोल सकता है?
- बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए
- माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खोल सकते हैं
- एक बेटी के नाम पर एक ही खाता मान्य
मैच्योरिटी पर पैसा कैसे मिलेगा?
- बेटी के 18 साल पूरे होने पर आंशिक निकासी संभव
- 21 साल पूरे होने पर पूरा पैसा और ब्याज मिलेगा
- राशि सीधे खाताधारक को दी जाती है
क्यों जरूरी है सुकन्या समृद्धि योजना?
Sukanya Samriddhi Yojana पूरी तरह सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें किसी तरह का बाजार जोखिम नहीं होता। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें उतार-चढ़ाव नहीं आता। इसके अलावा इस योजना में जमा राशि, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट तीनों टैक्स फ्री होते हैं, जिससे इसका वास्तविक रिटर्न और ज्यादा बढ़ जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana – FAQs
Q1. सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की बचत योजना है, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है।
Q2. Sukanya Samriddhi Yojana में ₹12,000 जमा करने से ₹66.50 लाख कैसे बनते हैं?
15 साल तक नियमित निवेश और चक्रवृद्धि ब्याज के कारण 21 साल की मैच्योरिटी पर यह राशि लाखों में बदल जाती है।
Q3. इस योजना में न्यूनतम और अधिकतम निवेश कितना है?
न्यूनतम निवेश ₹250 प्रति वर्ष और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष है।
Q4. क्या इस योजना में टैक्स छूट मिलती है?
हां, निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों पर टैक्स छूट मिलती है (EEE श्रेणी)।
Q5. क्या बीच में पैसे निकाले जा सकते हैं?
बेटी के 18 साल पूरे होने पर पढ़ाई के लिए आंशिक निकासी की सुविधा है।






