UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 31 दिसंबर 2025 को होने वाली UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस तारीख को है, वे आज ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, जिससे अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसे भी पढे ! CUET 2026: NTA ने UG सिलेबस किया जारी, मई में होगी परीक्षा; cuet.nta.nic.in पर करें चेक
UGC NET Admit Card 2025 कहां से डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में ही जारी किया गया है।
डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- UGC NET की Official वेबसाइट पर जाएं
- “UGC NET December 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें

31 दिसंबर 2025 की परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित हो रही है। एनटीए के अनुसार परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 के अलावा 2 जनवरी, 3 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी और 7 जनवरी 2026 को भी किया जाएगा। हालांकि फिलहाल केवल 31 दिसंबर 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। शेष तिथियों के एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का पता, विषय कोड तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 जारी किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेज सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड ध्यान से चेक करें
- किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत NTA से संपर्क करें
- परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें
- प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न ले जाएं

UGC NET दिसंबर 2025 – FAQs
Q1. UGC NET दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड जारी हुआ है या नहीं?
हां, 31 दिसंबर 2025 को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
Q2. UGC NET परीक्षा 31 दिसंबर 2025 को किस मोड में होगी?
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
Q3. एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।






