उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक शानदार मौका ले आई है। UP Home Guard Bharti 2025 के अंतर्गत हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार अब OTR (One Time Registration) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अब देर ना करें।
इसे भी पढे ! UGC NET December 2025: आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, कल से खुलेगी करेक्शन विंडो
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती के अनुमान के तहत 45,000 से अधिक पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा। राज्यभर में युवाओं को सुरक्षा सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से यह अब तक की सबसे बड़ी होम गार्ड भर्ती मानी जा रही है।

योग्यता और पात्रता (Eligibility Criteria)
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का कम से कम 10th पास होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
फिजिकल टेस्ट
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी वहीं महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- सबसे पहले homeguard.up.gov.in वेबसाईट पर जाएं।
- OTR Registration लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरें।
- फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ लें।
- आवेदन शुल्क जमा करें (अगर लागू हो तो)।
सरकार का उद्देश्य
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि होम गार्ड विभाग को और मजबूत किया जाए जिससे आपातकालीन और सुरक्षा सेवाओं में तेजी आए। इसके अलावा, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे।

निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप 10th पास हैं और पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो UP Home Guard Bharti 2025 आपके लिए एक बढ़िया मौका है। इसको हाथ से जाने न दे सरकारी नौकरी करने के सपने को पूरा करें। ऐसी और भी जरूरी खबर पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow करें धन्यवाद !






