यूपी के नौ जिलों में ठंड के कारण बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। यूपी के नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। लगातार गिरते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अब इन जिलों में स्कूल निर्धारित तारीख से बाद में खुलेंगे।

इसे भी पढे ! Majhi Ladki Bahin Yojana January Installment Date 2026: जानें कब मिलेगा ₹1,500, ऐसे करें पेमेंट चेक

पहले से घोषित थीं शीतकालीन छुट्टियां

प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही 14 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां घोषित की गई थी। इसके बाद 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश रहा और 16 जनवरी से स्कूल दोबारा खोले जाने थे। लेकिन जनवरी के मध्य में अचानक बढ़ी ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई जिलों में स्कूल खोलना संभव नहीं लग रहा है इसी वजह से प्रशासन को छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
स्कूलों की छुट्टियां
स्कूलों की छुट्टियां

किन जिलों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के नौ जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इन्हीं जिलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। कुछ जिलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

  • मुरादाबाद – 17 जनवरी
  • प्रयागराज – 20 जनवरी
  • रामपुर – 16 – 17 जनवरी
  • संभल – 17 जनवरी
  • बरेली – 16 – 17 जनवरी
  • शामली – 16 – 17 जनवरी
  • मुजफ्फरनगर – 16 – 17 जनवरी
  • बिजनौर – 16 – 17 जनवरी
  • पीलीभीत – 16 – 17 जनवरी

कई जिलों में बदल गया स्कूलों का समय

जहां पर स्कूल पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं वहां पढ़ाई के समय में बदलाव किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर शाहजहांपुर जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी अब स्कूल सुबह 10:00 बजे से संचालित किए जाएंगे इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग से दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।

बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया गया फैसला

तेज ठंड, कोहरा और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि बच्चों की सेहत और सुरक्षा से कोई समझौता न हो। डॉक्टरों ने भी सुबह के समय बच्चों को बाहर न निकलने की सलाह दी है।

अभिभावकों और छात्रों में राहत

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ने से छात्रों और अभिभावकों दोनों को राहत मिली है। ठंड में रोजाना स्कूल जाने की परेशानी से बच्चों को कुछ दिन और आराम मिलेगा। अभिभावकों का कहना है कि यह फैसला बच्चों के हित में है।

जरूरी सलाह

  • स्कूल से जुड़ी आधिकारिक सूचना जरूर चेक करें
  • बच्चों को ठंड से बचाकर रखें
  • ऑनलाइन कक्षाएं हों तो समय पर जॉइन करें

UP Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र, ऐसे करें UP कृषि विभाग पोर्टल पर बुकिंग

स्कूलों की छुट्टियां
स्कूलों की छुट्टियां

FAQs

1. यूपी में स्कूलों की छुट्टियां क्यों बढ़ाई गई हैं?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड, कोहरा और शीतलहर के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है।

2. यूपी के किन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी हैं?

फिलहाल 9 जिलों में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। इनमें ठंड से ज्यादा प्रभावित जिले शामिल हैं। जिला प्रशासन अपने-अपने स्तर पर आदेश जारी कर रहा है।

3. क्या सभी कक्षाओं के लिए छुट्टियां बढ़ाई गई हैं?

ज्यादातर जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए छुट्टियां बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ जगहों पर उच्च कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment