UPPSC PCS Prelims Result 2025 Declared: 11000 से अधिक उम्मीदवार सफल, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आखिरकार UPPSC PCS Prelims Result 2025 जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रिजल्ट अपलोड हो गया है और उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस साल परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, और आयोग ने जानकारी दी है कि प्रीलिम्स में कुल 11,000 से अधिक उम्मीदवार क्वालिफाई किये हैं। अब ये सभी उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के अगले चरण में शामिल होंगे।
यूपीपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक उक्त विज्ञापन के सापेक्ष कुल 626387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रश्नगत परीक्षा के प्रथम सत्र में कुल 267340 व द्वितीय सत्र में कुल 265270 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। रिजल्ट जारी होने के बाद 920 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 11727 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPPSC PCS Prelims Result 2025 – जाने मुख्य अपडेट
- परीक्षा आयोजन: 2025
- रिजल्ट जारी: अब घोषित
- कुल सफल अभ्यर्थी: 11000+
- अगला चरण: मेन्स परीक्षा
- ऑफिशियल वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
रिजल्ट कैसे देखें? (Step-by-Step Guide)
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
uppsc.up.nic.in - वहा पर होमपेज पर “UPPSC PCS Prelims Result 2025” का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुलेगी।
- PDF में अपना Roll Number खोजें।
- अगर आपका रोल नंबर सूची में है — बधाई! आप मेन्स के लिए चयनित हैं।
- PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

Conclusion:
UPPSC PCS Prelims Result 2025 की घोषणा उन सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ा कदम है जो उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। 11,000 से अधिक छात्रों के लिए यह सफलता सिर्फ अगला चरण नहीं, बल्कि जीवन का बड़ा अवसर है।
हमारी कोशिश रहती है कि आप तक केवल fact-checked और updated जानकारी ही पहुंचे।
आपसे अनुरोध है कि इस लेख को अपने मित्रों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें और नवीनतम अलर्ट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को Notification Allow अवश्य करें।
इसे भी पढ़े: RRB NTPC 2025 Last Date Extended: रेलवे ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 6 दिसंबर तक करें Apply






