अगर आप जुलाई सत्र के लिए NTA SWAYAM परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने (NTA SWAYAM Registration 2025) स्वयं परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर लें जल्द से जल्द।
इसे भी पढे ! यूपी के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, जानें क्या है पूरा मामला
क्या है NTA SWAYAM Exam?
SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) एक राष्ट्रीय ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय और NTA द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस प्लेटफॉर्म के ज़रिए छात्र घर बैठे ही कई विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं और परीक्षा पास करने के बाद उन्हें मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी मिलता है।

इन डेट्स में फॉर्म में कर सकेंगे करेक्शन
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अगर किसी अभ्यर्थी से गलती हो जाती है तो उन्हें उसमें संशोधन करने का मौका मिलेगा। करेक्शन विंडो 4 से 6 नवंबर 2025 तक ओपन की जाएगी। अभ्यर्थी इन्हीं डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन त्रुटि सुधार कर पाएंगे।
कौन ले सकता है इस एग्जाम में भाग
स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। यूजी एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थी का 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है वहीं पीजी कोर्स में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले Official वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाएं।
- “SWAYAM July 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरें।
- कोर्स का सिलेक्शन करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो देर न करें। NTA SWAYAM July 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी नजदीक ही है। इसलिए वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें और अपने करियर को एक नई दिशा दें। जिससे आप एक बेहतर भविष्य को ओर बढ़ सके धन्यवाद !
HSC Exam Time Table 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और CBSE 12वीं परीक्षा तिथियाँ जारी






