उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। UP Home Guard भर्ती 2025 के तहत 45,000 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। ऐसे मे युवाओं के बीच खुशी का माहौल है काफी समय से इसका इंतजार हो रहा था, खासकर उन युवाओं के लिए जो देशसेवा करना चाहते हैं।
इसे भी पढे ! NABARD Grade A Recruitment 2025: 91 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें आवेदन
आवेदन कब होंगे स्टार्ट
शासन द्वारा जारी की गई डिटेल के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले वर्ष 1 जुलाई 2026 से स्टार्ट किये जायेंगे। अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से UPPBPB की Official वेबसाइट पर कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th पास (High School) होना जरूरी है।
आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट भी दी जाएगी।)
सैलरी और भत्ते (Salary & Benefits)
उत्तर प्रदेश होम गार्ड को हर महीने 15,000 रुपये से 21,000 रुपये तक का वेतन दिया जाता है। इसके साथ ही ड्यूटी के हिसाब से अतिरिक्त पैसा और अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।
सेलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)
सिलेक्शन प्रक्रिया मे शारीरिक दक्षता (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर की जाती है। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, मतलब उम्मीदवारों को सिर्फ अपनी फिटनेस और तैयारी पर ही ध्यान देना होगा।
सिलेक्शन इस प्रकार से होगा:
- ऑनलाइन आवेदन
- शारीरिक परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम मेरिट लिस्ट

कैसे करें आवेदन? (How to Apply)
- सबसे पहले Official वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाएं।
- होम गार्ड भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी को सही – सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
निष्कर्ष (Conclusion)
UP Home Guard Vacancy 2025 उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। अगर आप फिट हैं, और सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो समझो ये नौकरी आपके लिए है इसे हाथ से जाने न दे बस अपने फिटनेस पे ध्यान दे। ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद !






