CRPF SSC GD 2025 Admit Card हुआ जारी – यहां से करें डाउनलोड

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने SSC GD (Sub-Inspector / General Duty) 2025 के लिए DV (Document Verification) और DME (Detailed Medical Examination) की Admit Card जारी कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल rect.crpf.gov.in से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

हम आज के इस आर्टिकल में Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण निर्देश और तैयारी संबंधी जानकारी को विस्तार पूर्वक जानेंगे। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ना होगा।

CRPF SSC GD 2025 Admit Card – मुख्य जानकारी

  • पद का नाम: SSC GD (Sub-Inspector / General Duty)
  • संगठन: CRPF (Central Reserve Police Force)
  • चरण: DV / DME
  • Admit Card जारी: उपलब्ध
  • डाउनलोड पोर्टल: rect.crpf.gov.in

DV (Document Verification) और DME (Medical Examination) के लिए Admit Card आवश्यक है। बिना Admit Card के उम्मीदवार को प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। तो ध्यानपूर्वक आपना Admit Card समय से डाउनलोड करके प्रिन्ट करवा लें।

JEE Main 2026: परीक्षा में अब नहीं चलेंगे कैलकुलेटर, NTA ने जारी किया नया स्पष्टीकरण

CRPF SSC GD 2025 Admit Card
CRPF SSC GD 2025 Admit Card

महत्वपूर्ण तारीखें

घटनातारीख
एडमिट कार्ड रिलीज3 नवंबर 2025
DV/DME शुरू12 नवंबर 2025
DV/DME अंत4 दिसंबर 2025
फाइनल मेरिट लिस्टदिसंबर 2025 (अनुमानित)

Admit Card कैसे डाउनलोड करें

नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से CRPF SSC GD 2025 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  1. CRPF SSC GD के आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएँ।
  2. होम पेज पर “SSC GD Admit Card 2025” लिंक खोजें और क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. सब कुछ फिल करके सबमिट पर क्लिक करें।
  5. Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Note: सुनिश्चित करें कि Admit Card में सभी विवरण सही हैं, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, DV/DME तिथि और समय।

CRPF SSC GD 2025 Admit Card

DV और DME के लिए तैयारी टिप्स

Document Verification (DV)

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंकपत्र तैयार रखें।
  • पहचान प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
  • DV के दिन सभी मूल दस्तावेज लेकर जाएँ, फोटोकॉपी पर्याप्त नहीं होगी।

Detailed Medical Examination (DME)

  • DME से पहले स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लें।
  • आवश्यक मेडिकल टेस्ट और रिपोर्ट तैयार रखें।
  • डॉक्टर द्वारा दी गई मेडिकल गाइडलाइन का पालन करें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  1. ध्यान रहे Admit Card का प्रिंट आउट साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
  2. DV/DME में समय से पहुँचें, लेट होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  3. मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति होगी।
  4. सभी दस्तावेज़ सही क्रम में रखें और प्रशासन के निर्देश का पालन करें।

निष्कर्ष

CRPF SSC GD 2025 DV/DME Admit Card जारी हो चुका है। मेरी तरफ से सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Admit Card तुरंत डाउनलोड करें और DV / DME की तैयारी समय पर पूरी करें। सही दस्तावेज़ और तैयारी के साथ ही चयन प्रक्रिया में सफलता मिल सकती है।

इस वेबसाइट पर हम शिक्षायोजनाओं और नौकरियों से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करते हैं। हमारे सहयोग के लिए आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया और मित्रों में शेयर कर सकते हैं।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment