कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से करायी जाने वाली CGL टियर-1 परीक्षा 2025 का वेट अब बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है। एसएससी चेयरमैन ने खुद स्पष्ट किया है कि SSC CGL Tier 1 Result 2025 दिसंबर तक निकाल दिया जाएगा। इस न्यूज से बहुत से छात्रों के लिए उम्मीद दिख रही होगी।
इसे भी पढ़ो ! PDCC बैंक भर्ती 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 38 साल – ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2025: मुख्य हाइलाइट्स एक नजर में
SSC ने 12 से 26 सितंबर 2025 तक टियर 1 एग्जाम आयोजित किया था, जिसमें 13.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। री-एग्जाम 14 अक्टूबर को हुआ। चेयरमैन ने बताया कि 1,000 से ज्यादा आपत्तियां आईं, जिसकी वजह से इवैल्यूएशन में समय लगेगा। यहां टेबल में जरूरी डिटेल्स दिए गए हैं:
| विवरण | तारीख/डिटेल्स |
|---|---|
| टियर 1 एग्जाम डेट | 12-26 सितंबर 2025 (री-एग्जाम: 14 अक्टूबर) |
| रिजल्ट घोषणा | दिसंबर 2025 (कन्फर्म) |
| टियर 2 एग्जाम | जनवरी-फरवरी 2026 |
| कुल वैकेंसी | 14,582 (ग्रुप B और C) |
| वेबसाइट | ssc.gov.in |

कैसे चेक करें SSC CGL Tier 1 Result 2025
रिजल्ट निकलने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले SSC की Official वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “CGL Tier 1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर को फिल करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
आगे की प्रक्रिया (Next Step After Result)
रिजल्ट निकलने के बाद selected उम्मीदवारों को CGL Tier 2 परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। टियर 2 परीक्षा 2026 की शुरुआत में आयोजित की जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी एसएससी की Official वेबसाइट पर बतायी जाएगी।

निष्कर्ष (Conclusion)
जो उम्मीदवार SSC CGL Tier 1 Exam 2025 में शामिल हुए थे, उनके लिए अब सिर्फ कुछ हफ्तों का और इंतजार बाकी है। उसके बाद उनका रिजल्ट आ जाएगा जिससे आगे का रास्ता साफ हो जाएगा की उन्हे अब करना क्या है। ऐसी और भी जरूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow करो धन्यवाद !
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 2025 – शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग, आवेदन और लाभ






