अगर आपने 10th (मैट्रिक) पास कर ली है और एक स्थायी सरकारी नौकरी की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बिहार सरकार ने एक बढ़िया अवसर दिया है। BSSC (बिहार कर्मचारी चयन आयोग) ने BSSC ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 निकाली है। इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें और पढ़ाई पे ध्यान दे।
इसे भी पढे ! NEET PG Counselling 2025: सीट च्वाइस फिलिंग का एक और मौका, 22 नवंबर को जारी होगा राउंड 1 रिजल्ट
शैक्षिक योग्यता
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
आवेदन के लिए अधिकतम आयु कैटेगरी के अनुसार अनारक्षित (पुरुष) वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष और सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए वर्ग के अनुसार अधिकतम आयु से अतिरिक्त 10 वर्ष निर्धारित है।
पदों का काम क्या होगा?
ऑफिस अटेंडेंट का काम दफ्तर में चल रही जरूरी गतिविधियों को अच्छे रूप से चलाने के लिए सहायता करना होता है, जैसे—
- फाइलों को इधर से उधर पहुंचाना
- कार्यालय की दैनिक गतिविधियों में मदद
- अधिकारियों को जरूरत अनुसार मदद करना
- दफ्तर की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना
कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। जो निम्न स्टेप फॉलो करके कर सकते हैं –
- BSSC की Official वेबसाइट पर जाएं।
- “Office Attendant Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड मे जमा करें।
- फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

निष्कर्ष (Conclusion)
BSSC ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025, 10th पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी नौकरी का मौका है। इसलिए इस अवसर को हाथ से जाने ना दे और सरकारी नौकरी के अपने सपने को पूरा करें। ऐसी और भी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद !
नवोदय प्रवेश परीक्षा 2025: 14 नवंबर को 400 छात्रों ने दिया प्री-टेस्ट






