रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बार फिर उम्मीदवारों को राहत देते हुए RRB NTPC Last Date to Apply 2025 अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जिन छात्रों ने पहले किसी वजह से फॉर्म नहीं भरा था, उनके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण मौका है।
हर साल लाखों छात्र Non-Technical Popular Categories (NTPC) के लिए आवेदन करते हैं, क्योंकि यह रेलवे की सबसे लोकप्रिय भर्ती मानी जाती है। 2025 में भी NTPC ग्रेजुएट लेवल (06/2025) और अंडर-ग्रेजुएट लेवल, दोनों के लिए भारी संख्या में वैकेंसी जारी की गई हैं।
अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब उम्मीदवार आराम से फॉर्म भर सकते हैं और किसी भी गलती को सुधार सकते हैं। नीचे आपको Eligibility, Age, Fee, Selection प्रक्रिया, दस्तावेज़ और नया रजिस्ट्रेशन लिंक—सब जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।

क्या बदला? – नया अपडेट
रेलवे बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि फॉर्म भरने की पिछली आखिरी तारीख पूरी नहीं हो पाई थी और कई candidates सर्वर स्लो होने या डॉक्यूमेंट तैयार न होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे।
इसी वजह से:
- RRB NTPC Last Date to Apply 2025 Extended
- नए लिंक के साथ रजिस्ट्रेशन फिर से खुल गया
- सभी ज़ोन में एक समान नई तारीख लागू है
यह वह मौका है जिसे बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।
RRB NTPC 2025 में कौन-कौन से पद?
NTPC यानी Non-Technical Popular Categories में कई पद आते हैं, जैसे:
- Ticket Clerk
- Junior Clerk cum Typist
- Junior Time Keeper
- Goods Guard
- Traffic Assistant
- Commercial Apprentice
- Station Master
- Accounts Clerk
- Senior Time Keeper
- Trains Clerk
Graduate candidates के लिए इसमें सबसे ज्यादा विकल्प मौजूद होते हैं।
Eligibility – कौन आवेदन कर सकता है?
1. शैक्षणिक योग्यता–
Graduate (किसी भी स्ट्रीम से) हो वो उम्मीदवार अप्लाई के लिए पात्र होंगे, कुछ पदों पर 12th पास भी आवेदन कर सकते हैं
2. आयु सीमा–
उम्मीदवार की उम्र काम से कम 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और OBC, SC, ST को आयु सीमा में छूट मिलेगी। भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- फोटो व हस्ताक्षर
- 10th/12th/Graduation Marksheet
- Category Certificate (यदि लागू)
- Mobile Number और Email
- Bank Passbook (Fee refund के लिए)

RRB NTPC Last Date to Apply 2025 – आवेदन कैसे करें?
नया लिंक खुल चुका है। आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है—बस नीचे बताए स्टेप फॉलो करें:
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाएं: rrbcdg.gov.in इसके बाद RRB NTPC 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें, अपना RRB Zone चुनें- RRB Allahabad, RRB Patna, RRB Mumbai, RRB Ajmer आदि।, Registration करें। Detailed Form भरें, Photo & Signature सही size में upload करें। Online तरीके से fee जमा करें। सबमिट करने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर लें।
निष्कर्ष:
रेलवे में नौकरी भारतीय युवाओं के लिए एक स्थिर और सुरक्षित करियर का भरोसा देती है। ऐसे में RRB NTPC Last Date to Apply 2025 Extended होना उन सभी candidates के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।
चूंकि पदों की संख्या अधिक है और competition कम नहीं है, इसलिए आवेदन को आखिरी दिन तक टालना बिल्कुल ठीक नहीं। जल्द से जल्द फॉर्म भरें और तैयारी पर फोकस करें।
इसे भी पढ़े: RRB Group D Exam 2025 City Slip: डाउनलोड लिंक और परीक्षा केंद्र जानकारी






