NVS Lab Attendant Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी के अच्छे अवसर निकले है। जो काम योग्य वालो के लिए भी खुशखबरी है। Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने पूरे भारत के विभिन्न नवोदय विद्यालयों में लैब अटेंडेंट के 165 पदों पर नई भर्ती निकाली है। यह भर्ती खासकर उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो 10वीं या 12वीं पास कर लिए है और एक स्थायी सरकारी नौकरी खोजने में हैं।
NVS ने इस बार पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में लैब अटेंडेंट के कुल 165 रिक्त पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। पदों का वितरण स्कूलों की आवश्यकताओं के हिसाब से किया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?
NVS ने इस भर्ती के लिए योग्यता सरल रखी है ताकि अधिक से अधिक युवा मौका पा सकें।
- उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए
- 12वीं पास, खासकर Science Stream वाले युवाओं को प्राथमिकता
- यदि किसी के पास स्कूल लैब या साइंस इक्विपमेंट हैंडलिंग का अनुभव है, तो यह अतिरिक्त लाभ देगा
इस पद के लिए किसी उच्च डिग्री की आवश्यकता नहीं है—इसलिए यह उन युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है जो कम योग्यता होने के बावजूद सरकारी नौकरी चाहते हैं।
10वीं पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) हो वो अप्लाई कर सकते है ,या 12वीं पास (Science Stream वालों को प्राथमिकता) दी जाएगी।
जो भी उम्मीदवार विज्ञान प्रयोगशालाओं में काम का अनुभव रखते हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
NVS Lab Attendant Recruitment 2025 – आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे कोई भी आसानी से कर सकता है। यहां पूरी स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है:
- सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ https://navodaya.gov.in
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएँ।
- “NVS Lab Attendant Recruitment 2025” नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- अब “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसे ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

NVS में नौकरी क्यों बेहतर मानी जाती है?
- केंद्रीय सरकारी नियमों के तहत नौकरी
- सुखद माहौल और कार्यभार कम
- हॉस्टल/कैंपस वातावरण
- भविष्य में प्रमोशन के अवसर
- सम्मानजनक पद
कई उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी न केवल रोजगार, बल्कि सीखने और बढ़ने का प्लेटफ़ॉर्म भी है।
निष्कर्ष:
अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और एक स्थिर तथा सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो NVS Lab Attendant Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। देशभर के नवोदय विद्यालयों में 165 पदों पर भर्ती निकली है, और पात्र उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े: BSSC: मैट्रिक पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिहार ऑफिस अटेंडेंट पदों पर तुरंत करें अप्लाई






