अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और प्रीपेड बिजली मीटर का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए यह बहुत जरूरी न्यूज है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने UPPCL मीटर रीचार्ज अपडेट दिया है कि निश्चित तारीख पर लगभग 14 घंटे तक कई जरूरी बिजली सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। ऐसे मे उपभोक्ता परेशान ना हो जल्द ही बिजली आने लगेगी।
इसे भी पढे ! ITBP चीफ प्रवीण कुमार को मिला BSF DG का अतिरिक्त प्रभार – जानें क्यों है खास
क्यों रहेंगी 14 घंटे सेवाएं बंद?
इस संबंध में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता (आईटी) अरविंद सिंह आदेश जारी किया है। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना नियम और निर्देश को रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में फीड करने के लिए आनलाइन और आफलाइन सिस्टम को ठप किया गया है। सिस्टम ठप होने के कारण बिलिंग प्रणाली, आनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंप्यूमर एप की सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। 29 नवंबर की रात 10 से 30 नवंबर दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ता संबंधी कोई काम न तो कार्यालय में हो सकेगा न ही आनलाइन।

रात 10 बजे से पहले रीचार्ज क्यों जरूरी?
UPPCL ने साफ चेतावनी दी है कि सर्वर बंद होने के बाद किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन संभव नहीं होगा।
इसका मतलब:
- आप प्रीपेड मीटर रीचार्ज नहीं कर पाएंगे
- आपका बिजली बिल जमा नहीं होगा
- ऐप और वेबसाइट पूरी तरह ठप रहेंगे
अगर आपका मीटर बैलेंस कम है, तो बिजली कटने का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए UPPCL ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि रात 10 बजे से पहले ही रीचार्ज कर लें, जिससे किसी तरह की समस्या न हो।
लोगों को क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
- मीटर में कम से कम 2–3 दिन का बैलेंस सुनिश्चित कर लें
- आवश्यक उपकरणों के लिए बैकअप तैयार रखें
- ऐप या वेबसाइट की जरूरत वाली सेवाएं पहले ही पूरी कर लें

निष्कर्ष (Conclusion)
UPPCL की ओर से किया जा रहा यह सर्वर अपग्रेड उपभोक्ताओं के लिए भविष्य में बहुत फायदेमंद होगा, लेकिन 14 घंटे की सेवाएं बंद रहने से परेशानी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है, समय से पहले मीटर रीचार्ज और बिल भुगतान नहीं तो आप लोगों को थोड़ी परेशानियाँ हो सकती है। ऐसी और भी जरूरी अपडेट जानने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर लें धन्यवाद !






