CAT 2025 Answer Key Out: आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, इस दिन तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
IIM द्वारा आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) के लिए कैंडिडेट्स का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद, IIM ने CAT Answer Key 2025 और व्यक्तिगत Response Sheet आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब हर अभ्यर्थी अपने जवाबों का मिलान कर सकता है और यह अनुमान लगा सकता है कि उसका CAT परफॉर्मेंस कैसा रहा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), कोझिकोड की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 परीक्षा की आंसर-की हो गयी है। आईआईएम कोझिकोड ने आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कैट 2025 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। कैट-2025 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

CAT 2025 Answer Key कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step Guide)
CAT 2025 Answer Key और Response Sheet डाउनलोड करना बहुत आसान है।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करो:
- CAT Answer Key 2025 डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले तो इसकी iimcat.ac.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद वहा “Login” सेक्शन जहा लिखा है उस पर क्लिक करें।
- फिर Dashboard में “Candidate Response” या “Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- और इसके बाद Answer Key PDF + Response Sheet डाउनलोड कर लें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अपनी संतुष्टि के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

अभियार्थी कब तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे ?
CAT Answer Key 2025 की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं। ऐसे में यदि किसी अभियार्थी को लगता है की उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। और आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 08 दिसंबर दोपहर 12 बजे से खुलेगी और उम्मीदवार 08 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
CAT Answer Key 2025 जारी होने के साथ ही अब कैंडिडेट्स अपने CAT परफॉर्मेंस का सटीक अनुमान लगा सकते हैं।
Answer Key और Response Sheet आपकी परीक्षा रणनीति का विस्तृत विश्लेषण देती हैं, जबकि objection प्रक्रिया गलत उत्तरों को चुनौती देने का मौका देती है।
इसे भी पढ़े: IIM CAT 2025: परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और एडमिशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी






